Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का जलवा, पांचवें दिन 4.50 करोड़ रुपये की कमाई
    मनोरंजन

    बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का जलवा, पांचवें दिन 4.50 करोड़ रुपये की कमाई

    shivam kumarBy shivam kumarMay 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इन दिनों सिनेमाघरों में कई दिलचस्प फिल्में चल रही हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। इन्हीं में से एक है ‘भूल चूक माफ’, जिसमें राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह एक कॉमेडी-रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें पहली बार राजकुमार की जोड़ी वामिका गब्बी के साथ बनी है। दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज़ हुए 5 दिन पूरे हो चुके हैं और अब तक यह बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के पांचवें दिन की कमाई सामने आ गई है।

    बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘भूल चूक माफ’ ने अपनी रिलीज़ के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 37 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये के साथ मजबूत शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 9.5 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन, यानी रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 11.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि चौथे दिन सोमवार को फिर से 4.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई। फिल्म का अब तक का प्रदर्शन संतुलित रहा है और दर्शकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

    फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में राजकुमार राव ने रंजन और वामिका गब्बी ने तितली का किरदार निभाया है। दर्शकों को इन दोनों की नई जोड़ी और केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। यह पहली बार है जब राजकुमार और वामिका एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। फिल्म में संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, इश्तियाक खान और अनुभा फतेहपुरिया जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है, जबकि इसके निर्माता हैं दिनेश विजान।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
    Next Article वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान
    shivam kumar

      Related Posts

      वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान

      May 28, 2025

      ऑनलाइन लीक हुई फिल्म ‘भूल चूक माफ’, मेकर्स को बड़ा झटका

      May 23, 2025

      सलमान खान ने सूरज पंचोली के साथ शेयर की तस्वीरें

      May 23, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version