Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पर बनेगी फिल्म
    मनोरंजन

    पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पर बनेगी फिल्म

    shivam kumarBy shivam kumarMay 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को देशभर में ‘मिसाइल मैन’ के नाम से जाना जाता है। वे एक प्रतिष्ठित एयरोस्पेस वैज्ञानिक थे और आम लोगों के साथ-साथ बच्चों के बीच भी बेहद लोकप्रिय रहे। उनकी प्रेरणादायक जीवन यात्रा ने कई युवाओं को वैज्ञानिक बनने का सपना दिखाया। अब उनका जीवन बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। निर्देशक ओम राउत उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘कलाम’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा के एक मशहूर अभिनेता डॉ. कलाम की भूमिका में नजर आएंगे।

    निर्देशक ओम राउत की पिछली फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने जहां एक ओर जबरदस्त कमाई की, वहीं इसे तीखी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। अब ओम राउत एक बार फिर चर्चा में हैं, इस बार डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की बायोपिक को लेकर। हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के दौरान उन्होंने इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने वहां फिल्म ‘कलाम’ का टाइटल पोस्टर भी शेयर किया, जिससे यह साफ हो गया कि यह उनकी अगली महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस बायोपिक में साउथ भारतीय सुपरस्टार धनुष मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, अभिषेक अग्रवाल और अनिल सुंकारा मिलकर करेंगे। यह प्रोजेक्ट भारतीय सिनेमा के लिए एक और प्रेरणादायक मील का पत्थर साबित हो सकता है।

    निर्देशक ओम राउत ने फिल्म ‘कलाम–भारत के मिसाइल मैन’ की घोषणा सोशल मीडिया पर करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “रामेश्वरम से राष्ट्रपति भवन तक… एक महान आत्मा की प्रेरणादायक यात्रा अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देगी। भारत के मिसाइल मैन की कहानी शुरू होती है। बड़े सपने देखो, ऊंची उड़ान भरो। ‘कलाम – भारत के मिसाइल मैन’ जल्द आ रही है।” उनकी यह पोस्ट ना केवल डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि है, बल्कि इस फिल्म के लिए उत्सुकता भी बढ़ा रही है।

    ओम राउत की पिछली फिल्म ‘आदिपुरुष’ का बजट करीब 700 करोड़ रुपये था, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है। हालांकि, भारी भरकम लागत के बावजूद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से तीखी आलोचनाएं झेलनी पड़ीं। फिल्म की संवाद शैली को लेकर काफी विवाद हुआ और इसके वीएफएक्स की भी जमकर आलोचना हुई। इस कारण ओम राउत को अब तक ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब सभी की निगाहें उनकी अगली फिल्म ‘कलाम भारत के मिसाइल मैन’ पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह प्रेरणादायक बायोपिक उनके हिंदी फिल्म करियर को एक नई दिशा दे पाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत
    Next Article नेतन्याहू का बड़ा ऐलान- “हमारा लक्ष्य स्पष्ट, गाजा अंततः इजराइली नियंत्रण में होगा”
    shivam kumar

      Related Posts

      फिल्म ‘रेड 2’ बनी हिट मशीन, बॉक्स ऑफिस पर कर रही राज

      May 21, 2025

      जूनियर एनटीआर के फैंस को मिला तोहफा, ‘वॉर-2’ का टीजर रिलीज

      May 20, 2025

      फिल्म ‘रेड-2’ की कमाई ने भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया

      May 20, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बदल रहा है शशि थरूर और पी चिदंबरम का मिजाज!
      • मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी
      • यूरोपा लीग 2024-25: टोटनहैम हॉटस्पर ने 17 साल बाद जीता खिताब, चैंपियंस लीग में भी मिली जगह
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version