Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झामुमो में शामिल हुए रांची और पलामू के सैकड़ों लोग, पार्टी के सिद्धांतों पर जताया भरोसा
    झारखंड

    झामुमो में शामिल हुए रांची और पलामू के सैकड़ों लोग, पार्टी के सिद्धांतों पर जताया भरोसा

    shivam kumarBy shivam kumarMay 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को आज एक और बड़ी सांगठनिक मजबूती मिली, जब रांची और पलामू जिले से सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। राजधानी रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में आयोजित सदस्यता समारोह में यह लोग झामुमो में शामिल हुए। रांची जिले से मनिंदर सिंह के नेतृत्व में और पलामू से मुख्य रूप से जुगल किशोर और संजय सिंह (उर्फ उमेश) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी में आस्था जताई। सभी को झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर विधिवत सदस्यता दिलाई। उन्होंने नए सदस्यों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी दिलाया।

    नए सदस्यों में गौरव यादव, बबलू दास, नसीम अंसारी, शुभम राज, रितेश कुमार, सुरेश कुमार, कुणाल चंद्रवंशी, सूरज मुंडा, शशि मुंडा, अजय कुमार राय, पंकज महतो, फिरोज अशरफ, सोनू मुंडा, विवेक साहू, बासुदेव मुंडा, सूरज दास, पप्पू कुरैशी, सुशील तिवारी, विक्की चंद्रवंशी, विशाल चंद्रवंशी, रितिक वर्मा, मो. जिसान रजा, यासिर हमीद, अशोक कुमार गुप्ता, इमरोज साहिल पठान, फारुक आज़म, मनीष गुप्ता, विजय तिग्गा, पवन महतो, विजय महतो, मुन्ना महतो, रवि महतो, संदीप मिंज, राहुल बड़ाइक, प्रवीण लोहरा, विजय उरांव, हरजिंदर सिंह, समरजीत सिंह, प्यारेलाल गुप्ता, एंथोनी मिंज, मो. सैफ, मो. साद, मो. शरीक, मो. बंटी, उत्कर्ष कुमार और प्रेम यादव सहित कई लोग शामिल रहे।

    इस मौके पर पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, झामुमो केंद्रीय सदस्य शानू सिद्दकी, रांची जिला के केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक अश्विनी शर्मा और जिला संयोजक सदस्य डॉ. हेमलाल मेहता समेत कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए, आगामी दिनों में पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करने की बात कही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूपी कैबिनेट से वर्ष 2025-2026 के लिए नई ट्रांसफर नीति को मंजूरी
    Next Article बांग्लादेश में चुनावी सरगर्मी तेज, पूर्व पीएम खालिदा के ढाका वापसी से यूनुस सरकार पर बढ़ा प्रेशर
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version