Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, January 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
    देश

    प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी

    shivam kumarBy shivam kumarMay 7, 2025Updated:May 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    16नई दिल्ली। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के पूरा होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। पीएम मोदी ने अपने आवास पर कैबिनेट की मीटिंग के बाद राष्ट्रपति से मिलने का फैसला किया। पीएम राष्ट्रपति से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां दोनों के बीच मुलाकात में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सैन्य बलों की तरफ से अंजाम दिए गए स्ट्राइक की पूरी जानकारी दी।

    पीओके, पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने तबाह
    भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए सख्त जवाबी कार्रवाई में मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। सेना रात 1.05 बजे से लेकर 1.30 के दौरान 25 मिनट के भीतर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल रहे। भारतीय सेना ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पीओके में 5 और पाकिस्तान में 4 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया।

    अपने अधिकार का किया इस्तेमाल
    सरकार ने बुधवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम देकर भारत ने पहलगाम जैसे सीमापार हमलों पर जवाब देने, उन्हें रोकने और धता बताने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि उसका ध्यान आतंकी ढांचे को नष्ट करने और आतंकवादियों को निष्क्रिय करने पर केंद्रित है।

    सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
    सरकार ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमले के बारे में जानकारी देने के लिए बृहस्पतिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने इस ऐक्शन को लेकर विरोध जताया है।

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पंजाब प्रांत और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बुधवार तड़के आतंकी ठिकानों पर भारत की ओर से किए गए मिसाइल हमलों को ‘युद्ध की कार्रवाई’ करार दिया और कहा कि उनके देश को ‘करारा जवाब’ देने का पूरा अधिकार है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऑपरेशन सिंदूर के बाद नेपाल-भारत सीमा पर हाई अलर्ट
    Next Article भारत की एयरस्ट्राइक से पाक में जलजला, 75 आतंकियों की मौत, 55 दहशतगर्द घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

      January 12, 2026

      कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने देश में बढ़ते वायु प्रदूषण पर एनसीएपी की भूमिका पर सवाल उठाए

      January 11, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर जन कल्याण की कामना की

      January 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2
      • झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी
      • रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम
      • लापता अंश–अंशिका के परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version