Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जनहित मुद्दों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने दिया धरना
    Top Story

    जनहित मुद्दों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने दिया धरना

    shivam kumarBy shivam kumarMay 26, 2025Updated:May 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित सेल (सेल) प्रबंधन की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की मेघाहातुबुरु इकाई ने सोमवार को जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मेघाहातुबुरु स्थित सेल के जनरल ऑफिस के समक्ष आयोजित हुआ, जिसमें यूनियन के नेताओं और सदस्यों ने प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

    धरने में यूनियन ने स्पष्ट मांग रखी कि बोकारो में हो रही नियुक्तियों के तहत कर्मचारियों को मेघाहातुबुरु में न भेजा जाए। उनका कहना था कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की सभी नियुक्तियाँ मेघाहातुबुरु प्रबंधन के अधीन होनी चाहिए और इन नियुक्तियों में स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को शत-प्रतिशत प्राथमिकता दी जाए।

    प्रदर्शनकारियों ने मेघाहातुबुरु के सेल अस्पताल की बदहाल स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि वर्षों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी के चलते कर्मचारी और स्थानीय जनता गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं। यूनियन ने सभी प्रकार के विशेषज्ञ डॉक्टरों की शीघ्र नियुक्ति की मांग की ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकें।

    इसके साथ ही बिजली और पेयजल संकट का मुद्दा भी प्रदर्शन का प्रमुख हिस्सा रहा। यूनियन का कहना था कि पिछले एक सप्ताह से टाउनशिप में बिजली और पानी की भारी किल्लत है, जिससे सेलकर्मी और स्थानीय निवासी दोनों परेशान हैं। उन्होंने इस समस्या के स्थायी और त्वरित समाधान की मांग की।

    धरने में 39 महीने से बकाया एरियर के भुगतान की भी मांग की गई। यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों को उनका हक नहीं देना एक प्रकार का आर्थिक शोषण है, खासकर महंगाई के इस दौर में। उन्होंने तत्काल बकाया एरियर के भुगतान की मांग की।

    ठेका मजदूरों से जुड़े मुद्दों को भी धरना-प्रदर्शन में प्रमुखता से उठाया गया। यूनियन ने आरोप लगाया कि ठेकेदार रोजगार के नाम पर भारी रकम की मांग कर रहे हैं और मजदूरों का खुलकर शोषण कर रहे हैं। उन्होंने ऐसी प्रथाओं पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    संघ के महासचिव अफताब आलम ने चेतावनी दी कि यदि इन सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन एक बड़े और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ कर्मचारियों की नहीं, बल्कि स्थानीय जनता के अस्तित्व और अधिकारों की भी लड़ाई है।

    धरना प्रदर्शन में यूनियन के वरिष्ठ नेता अफताब आलम, इंतखाब आलम, जगजीत सिंह गिल, दयानंद कुमार, राम हेस्सा, अमरनाथ यादव, शशि नाग, अमित रावत, गोपीनाथ पान, प्रकाश हेम्ब्रम, सुदर्शन पान, साधु राम चातर, तुड़ीत गोराई, चरण मुंडू, दीपक राम और मिंजकेश मिंज सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने दी वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं
    Next Article सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए की वट सावित्री की पूजा-अर्चना
    shivam kumar

      Related Posts

      धनबाद के लोयाबाद में फिर धंसी जमीन, जहरीली गैस के रिसाव से मचा हड़कंप

      May 6, 2026

      टेंडर कमीशन घोटाला : नीरज मित्तल की याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

      May 6, 2026

      सीसीएल में हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस पदाधिकारी के साथ जवान तैनात

      May 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • धनबाद के लोयाबाद में फिर धंसी जमीन, जहरीली गैस के रिसाव से मचा हड़कंप
      • सड़क मार्ग से नेपाल आने वाले वाहनों के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
      • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बाद हिंसा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का धमाका, 50 करोड़ क्लब के करीब
      • सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी चमक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version