Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»खालिदा जिया लंदन से पांच मई को लौटेंगी स्वदेश
    दुनिया

    खालिदा जिया लंदन से पांच मई को लौटेंगी स्वदेश

    shivam kumarBy shivam kumarMay 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया लंदन से 05 मई को स्वदेश लौट सकती हैं। वह लंबे समय से लीवर सिरोसिस, किडनी, हृदय, मधुमेह और गठिया सहित विभिन्न शारीरिक बीमारियों से पीड़ित हैं। इस साल 08 जनवरी को उन्हें बेहतर इलाज के लिए लंदन ले जाया गया था।

    दे डेली स्टार अखबार की खबर के अनुसार, खालिदा जिया लंदन में इलाज के बाद अब बेहतर महसूस कर रही हैं।बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्य एजेडएम जाहिद हुसैन ने बताया कि उनकी शारीरिक स्थिति पहले से काफी बेहतर है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह 05 मई को स्वदेश लौट आएंगी।

    पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के साथ उनकी दो बहुएं तारिक रहमान की पत्नी डॉ. जुबैदा रहमान और दिवंगत अराफात रहमान कोकर की पत्नी सईदा शमिला रहमान सिंथी भी होंगी। वह बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की नियमित उड़ान से स्वदेश लौटेंगी।

    साल 2018 में खालिदा जिया को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार कर ओल्ड ढाका सेंट्रल जेल में बंद कर दिया गया था। कोरोना महामारी के दौरान पिछली सरकार ने उन्हें विशेष परिस्थियों में घर भेज दिया था। पिछले साल 05 अगस्त को अवामी सरकार के पतन के बाद राष्ट्रपति के आदेश पर खालिदा जिया को रिहा कर दिया गया था। इसके बाद अदालत ने भ्रष्टाचार के दो मामलों में फैसले को रद्द कर दिया।

    उन्हें इस साल 08 जनवरी को बेहतर इलाज के लिए लंदन ले जाया गया। वहां 17 दिनों तक लगातार उनका इलाज किया गया। 25 जनवरी को लंदन के क्लीनिक से उन्हें अपने बेटे तारिक रहमान के घर ले जाया गया। खालिदा जिया ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ ईद मनाई। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी कैद के दौरान चार ईदें जेल और बांग्लादेश मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में बिताईं। खालिदा जिया फिलहाल तारिक रहमान के घर पर हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज को हटाया, विदेशमंत्री मार्को रुबियो को सौंपी जिम्मेदारी
    Next Article पाकिस्तान को अवैध व्यापार से 3.4 ट्रिलियन रुपये का राजस्व घाटा
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version