Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    झारखंड

    मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

    shivam kumarBy shivam kumarMay 18, 2025Updated:May 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजसू महिला प्रकोष्ठ की उत्तरी छोटानागपुर स्तरीय बैठक संपन्न
    दस्तावेज और नियमों के नाम पर पांच लाख महिलाओं का नाम काटा जा रहा
    रांची। आजसू पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार ने मंईयां सम्मान योजना को महिला अपमान योजना बना दिया है। विधानसभा चुनाव के वक्त वोट बटोरने के लिए 56.61 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत ढाई हजार रुपये दे दिया गया था, लेकिन अब दस्तावेज और नियमों का हवाला देकर पांच लाख महिलाओं का नाम काटा जा रहा है। इससे मातृशक्ति अपमानित महसूस कर रही हैं। इन महिलाओं के साथ अन्याय क्यों किया जा रहा है?

    पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में रविवार को पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की उत्तर छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक को संबोधित करते हुए श्री महतो ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि हेमंत सरकार की वादा खिलाफी का विरोध जमीनी स्तर पर करें। बैठक को विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, प्रवीण प्रभाकर, संतोष महतो, विजय साहू, बोकारो जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, जिप सदस्य खुशबू कुमारी, यशोदा देवी, संगीता बारला आदि ने संबोधित किया। बैठक में उपप्रमुख रिंकी कुमारी, प्रियंका शर्मा, सुहानी एक्का, गीता सिन्हा, संजय मेहता, मंटू महतो, दिलीप दांगी, परमेश्वर महतो, दिलीप दांगी, काशीनाथ सिंह, टिकैत महतो, प्रमिला चौड़े, बबीता देवी, पारस सिंह आदि भी उपस्थित थे।

    सुदेश महतो ने ग्राम स्तर पर मातृ शक्ति को पार्टी से जोड़ने और जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में आजसू की अहम भूमिका रही है। पंचायत चुनाव में पचास प्रतिशत महिला भागीदारी और स्वयं सहायता समूह के गठन के लिए आजसू ने सरकार में रहकर क्रांतिकारी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Next Article मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    shivam kumar

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025

      बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

      May 18, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version