Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    Jharkhand Top News

    मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

    shivam kumarBy shivam kumarMay 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा सरकार के समय की धरोहरों को नष्ट करने में लगी है सरकार
    रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने जानना चाहा कि आखिर हेमंत सरकार ने करोड़ों रुपये की लागत से ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में बने स्टेज को क्यों ध्वस्त करने का निर्णय लिया। प्रतुल ने कहा इस स्टेज का उपयोग न सिर्फ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर और 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस के अवसर पर किया जाता था। बल्कि यह अनेक ऐतिहासिक घटनाओं और रैलियों का साक्षी भी रहा है। खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसी स्टेज से दो बार शपथ भी ले चुके हैं। प्रतुल ने कहा कि इस स्टेज से स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति दिया करते थे।

    प्रतुल ने कहा कि इस बहुउद्देशीय स्टेज को ध्वस्त करने के पीछे हेमंत सरकार द्वारा कोई ठोस कारण नहीं बताना यह स्पष्ट करता है कि यह पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के द्वारा बनायी गयी धरोहरों को मिटाने में लगी है। प्रतुल ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर इस स्टेज को ध्वस्त करने के पीछे किन संगठनों ने मांग उठायी थी। जब इस स्टेज का इतने अच्छे से उपयोग हो रहा था तो फिर ध्वस्त करने के पीछे का कारण क्या था? प्रतुल ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि हेमंत सोरेन सरकार साढ़े 5 वर्षों से लगातार सत्ता में थी। उस समय तक स्टेज से कोई परेशानी नहीं थी। फिर अचानक एक दिन इस पूरे स्टेज को ध्वस्त करने का कार्य कैसे प्रारंभ हुआ? क्या यह ध्वस्त करने की चल रही प्रक्रिया एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है?

    प्रतुल ने कहा कि एक तरफ सरकार के अलग-अलग विभाग फंड की कमी का रोना रोते हैं। मंईयां सम्मान योजना की राशि का भुगतान करने के लिए खाद एवं आपूर्ति विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जैसे जनता से जुड़े विभागों की राशि को डाइवर्ट कर दिया जाता है। हर दूसरे दिन सरकार के कोई ना कोई मंत्री फंड की कमी का रोना रोते हैं। दूसरी तरफ बहुउद्देशीय प्रयोग में लाने की सोच से बनी चीजों को सरकार आकरण ध्वस्त करती है। यह तो अबुआ सरकार न होकर बिना ठोस कारण के स्मारकों का विध्वंस करने वाली सरकार बन गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    Next Article भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    shivam kumar

      Related Posts

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025

      बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

      May 18, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version