Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुर्शिदाबाद हिंसा : शुभेंदु ने निर्दोष युवकों की गिरफ्तारी का लगाया आरोप
    राज्य

    मुर्शिदाबाद हिंसा : शुभेंदु ने निर्दोष युवकों की गिरफ्तारी का लगाया आरोप

    shivam kumarBy shivam kumarMay 13, 2025Updated:May 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार देर शाम को राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मामले में सरकार निर्दोष हिंदू युवकों को परेशान कर रही है और उन्हें गिरफ़्तार कर रही है, जबकि असली दोषी – जिनको उन्होंने ‘जिहादी तत्व’ बताया – खुलेआम घूम रहे हैं।

    अधिकारी ने दावा किया कि हाल ही में धूलियान, सुत्ती और शमशेरगंज इलाकों में दो निर्दोष युवकों को केवल इसलिए गिरफ़्तार किया गया क्योंकि उन्होंने 11–12 अप्रैल को हुई हिंसा के दौरान हिंदुओं पर हुए अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठाई थी। उन्होंने कहा, “जो लोग सच बोल रहे हैं, उन्हें ही हिरासत में लिया जा रहा है। धूलियान-शमशेरगंज बेल्ट से अधिकतर हिंदू युवक अपने घर छोड़कर भाग चुके हैं। क्या यह विश्वास किया जा सकता है कि इन इलाकों में मात्र 18 से 20 प्रतिशत की आबादी वाले हिंदू युवकों ने आगजनी, लूटपाट और हिंसा को अंजाम दिया?”

    अधिकारी ने आरोप लगाया कि हिंसा, लूटपाट और हत्या जैसे गंभीर अपराधों के पीछे जो असली लोग हैं, वे अब तक कानून की पकड़ से बाहर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ममता बनर्जी सरकार ने निर्दोषों को फंसाना बंद नहीं किया तो भाजपा जिलेभर में आंदोलन छेड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी इन गिरफ़्तार युवकों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराएगी।

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुर्शिदाबाद यात्रा को लेकर भी अधिकारी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ने सबसे अधिक प्रभावित नौ जगहों का दौरा तक नहीं किया और शमशेरगंज के अंतर्गत आने वाले बेटबोना गांव में नहीं गईं, जहां हिंदू विस्थापितों ने उनसे मदद की अपील की थी। उन्होंने खुद को केवल प्रशासनिक भवन और पुलिस कैंप तक सीमित रखा।”

    इसके अलावा अधिकारी ने बेलडांगा स्थित भारत सेवाश्रम संघ के आश्रम से पुलिस सुरक्षा हटाए जाने की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि आश्रम के साधु कार्तिक महाराज ने मुर्शिदाबाद दंगों में राज्य सरकार की भूमिका की आलोचना की थी और हिंदुओं पर हुए हमलों को उजागर किया था।

    सीमा पार घुसपैठ के मुद्दे पर भी अधिकारी ने राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार ने शुरुआत से ही भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ कैंप बनाने के लिए ज़मीन देने से इनकार किया है। यह उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी से भागने जैसा है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने 208 करोड़ रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन और 16 योजनाओं का किया शिलान्यास
    Next Article सेल सिटी में खड़ी कार में लगी आग, हादसा टला
    shivam kumar

      Related Posts

      हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार

      May 13, 2025

      सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह

      May 13, 2025

      मुख्यमंत्री के संवाद नहीं किए जाने से नाराज़ महिलाओं ने हवा में लहराया आवेदन

      May 13, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version