रांची। राजधानी रांची में मंगलवार को दोपहर बाद मूसलाधार बारिश हुई। भारी बारिश से नगर निगम की ओर से निगम की ओर से नालियोंं की सफाई नहीं करने से रांची की सड़कें और गलियां जलमग्न हो गयी। मुख्य सड़कों पर भी लगभग दो से ढाई फिट पानी बह रहा था। नालियों की सफाई नहीं करने से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। साथ ही गंदा पानी कई लोगों के घर मे घुस गया।

इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं भारी बारिश होने से तापमान में कमी दर्ज की गयी और मौसम भी सुहाना हो गया। बारिश होने से लोगों को गर्मी राहत मिली। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने पूर्व में राज्य के कई इलाकों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना व्यक्त की थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version