Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हैदरनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान अधूरा, जनता में गहरा असंतोष
    Top Story

    हैदरनगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान अधूरा, जनता में गहरा असंतोष

    shivam kumarBy shivam kumarMay 24, 2025Updated:May 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत पूर्वी पंचायत के बाजार क्षेत्र में वर्षों से जारी अतिक्रमण की समस्या को लेकर प्रशासन ने गत 10 मई को कार्रवाई की शुरुआत की थी। जवाहर पथ मुहल्ले से आरंभ हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर पहले दिन कुछ उम्मीदें जगी थीं, परंतु कार्रवाई अधूरी छोड़ दिए जाने से लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा असंतोष उत्पन्न हो गया है।

    स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल ने पहले चरण में दो स्थानों पर मकानों के सामने बने अवैध चबूतरे को हटाया, परंतु चिन्हित किए गए 19 में से अधिकांश बड़े अतिक्रमणकारियों पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। दो दिनों की कार्रवाई के बाद बुलडोजर को विराम दे दिया गया और 12 दिन बीत जाने के बाद भी अभियान को आगे नहीं बढ़ाया गया है।

    स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों के अनुसार अतिक्रमण हटाने की यह प्रक्रिया पिछले सात वर्षों से ठप पड़ी थी। इस दौरान कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन एवं आवेदन सौंपे गए, पर कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाया। अब जब प्रशासन ने पहल की, तब भी आधी-अधूरी कार्रवाई से मोहल्लेवासियों की उम्मीदें टूट रही हैं।

    प्रभावितों में आक्रोश, बड़ी इमारतों पर कार्रवाई की मांग
    प्रशासन की ओर से दो छोटे अतिक्रमणों को तो हटाया गया, पर बड़े निर्माणों को अब तक नहीं छुआ गया है। इससे प्रभावित अन्य परिवारों में नाराजगी है। मोहल्ले के लोगों की निगाहें अब पुराने स्टेट बैंक परिसर और दो बड़े अतिक्रमित मकानों पर टिकी हैं, जिन पर कार्रवाई की प्रतीक्षा है।

    इस अभियान की निगरानी अंचल अधिकारी संतोष कुमार एवं अंचल निरीक्षक सुनील कुमार सिंह की ओर से की जा रही है। साथ ही पंचायत समिति सदस्य गुप्तेश्वर पांडेय, मुखिया कमल कुमार पासवान, सुदर्शन राम, नाजमा खातून, शहनाज परवीन, समाजसेवी नावाजिश खान, अनूप कुमार सिंह और पूर्व मुखिया सफीउल्ला खान जैसे जनप्रतिनिधियों ने भी अभियान को पूर्णता देने की मांग की है।

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र की गलियों के अलावा सदाबह नदी एवं उसके आसपास के नालों की अतिक्रमित भूमि को भी खाली कराया जाए। आरोप है कि इस नदी की भूमि पर कई स्थानों पर निजी उपयोग के लिए कब्जा कर लिया गया है, जिससे वर्षा जल संचयन और जल संग्रहण बाधित हो रहा है। इस विषय में कई संगठनों ने अंचल कार्यालय में पूर्व में आवेदन भी दिया है।

    सड़क मार्ग पर मवेशियों की बाधा, कार्रवाई की मांग

    बाजार क्षेत्र के कुछ मुख्य मार्गों पर रैयतों द्वारा मवेशी बांधने की प्रवृत्ति भी आम हो गई है, जिससे आमजन का आवागमन बाधित होता है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित मालिकों पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हैदरनगर के आम नागरिकों को उम्मीद है कि प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान को केवल औपचारिकता बनाकर नहीं छोड़ेगा, बल्कि इसे पूर्णता तक पहुंचाएगा। लोग यह चाहते हैं कि कानून का पालन सभी पर समान रूप से हो।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में खतरनाक नस्लों के कुत्तों पर बैन, सरकार ने जारी की नयी गाइडलाइन
    Next Article सेना के सम्मान में रांची विश्वविद्यालय ने निकाली तिरंगा यात्रा
    shivam kumar

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version