रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एक निजी अस्पताल पहुंचकर मुठभेड़ में घायल हुए झारखंड पुलिस के जवान अवध सिंह का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री संजय सेठ ने इस मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा कि वह ईश्वर से अवध सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। जेजेएमपी से मुठभेड़ में अवध सिंह घायल हो गये थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए लातेहार से रांची लाया गया, जहां उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है।

उल्लेखनीय है कि इस मुठभेड़ में जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादी ढेर हो गये। पप्पू लोहरा पर 10 लाख रुपये और दूसरे उग्रवादी प्रभात गंझू पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version