Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, December 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»रक्सौल में अवैध तरीके से रह रहे दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार
    राज्य

    रक्सौल में अवैध तरीके से रह रहे दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarMay 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -नेपाल भागने की योजना हुई नाकाम
    पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमा की रक्सौल पुलिस और इमिग्रेशन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए रविवार की देर रात एक दक्षिण कोरियाई नागरिक को रक्सौल के माई स्थान मौजे स्थित होटल धर्ममुक्ति से गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार कोरियाई नागरिक की पहचान किम यंग डे के रूप में हुई है। इसकी जानकारी देते रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि होटल धर्ममुक्ति में एक विदेशी नागरिक ठहरा है, जो अवैध रूप से भारत से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा है। तत्पश्चात् पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारियों की टीम ने छापेमारी कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि किम यंग डे भारत में एम्प्लॉयमेंट वीजा पर आया था, जिसकी वैधता 19 जनवरी 2018 तक थी। इसे बढ़ाकर 19 जनवरी 2019 और फिर जनवरी 2021 तक किया गया था, परंतु इसके बाद वह बिना वैध दस्तावेज के भारत में रह रहा था। उसने वीजा विस्तार से संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराया।

    किम ने बताया कि वह पहले तमिलनाडु के मंचीपुरम स्थित के एंड के कॉनटेक्ट इंजीनियरिंग कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर कार्यरत था। वहीं उसकी मुलाकात फेसबुक पर मणिपुर निवासी जेरोशा नामक युवती से हुई। दोनों 2019 से लिव-इन रिलेशन में हैं और 27 फरवरी 2023 को उनकी एक बेटी किम सारंग सेविभिषा का जन्म हुआ। हालांकि दोनों ने अबतक कानूनी रूप से विवाह नहीं किया है।

    भारतीय वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद वह भारत छोड़ना नहीं चाहता था। जब उसने वीजा विस्तार के लिए एक दलाल से संपर्क किया, तो वह भारी रकम की मांग की। नतीजतन उसने एक कोरियाई मित्र से जानकारी लेकर रक्सौल के रास्ते नेपाल में अवैध प्रवेश की योजना बनाई। वह 17 मई को लमडींग से बरौनी जंक्शन पहुंचा और फिर टैक्सी से रक्सौल पहुंचकर नेपाल में प्रवेश करने की योजना में होटल में ठहरा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज करने से एक व्यक्ति की मौत
    Next Article बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार के राजगीर में रविवार से शुरु होगा नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल-2025 का पहला संस्करण

      December 20, 2025

      नागपुर में भीषण हादसा: सोलर प्लांट में पानी का टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

      December 19, 2025

      सहज भाव से दुर्गम पथ के राही थे स्व. दिनेश चंद श्रीवास्तव : चितरंजन

      December 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार के राजगीर में रविवार से शुरु होगा नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल-2025 का पहला संस्करण
      • जमशेदपुर में उपायुक्त कार्यालय के पास चोरी की वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
      • रामगढ़ में हाथियों का तांडव: NH-33 पर थमी रफ्तार, गजराज के खौफ से घंटों सहमे रहे मुसाफिर
      • Test post title
      • Test post title
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version