Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
    राज्य

    बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

    shivam kumarBy shivam kumarMay 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही बांग्लादेश जाएगा। यह दौरा उस हालिया घटना के संदर्भ में किया जा रहा है जिसमें बांग्लादेश के यशोर जिले के एक गांव में हिंदू मतुआ समुदाय पर कथित रूप से हमला, लूटपाट और आगजनी की गई। इस संवेदनशील स्थिति का जायजा लेने और पीड़ितों के हालात समझने के लिए भाजपा ने यह निर्णय लिया है।भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार शाम कोलकाता में संवाददाताओं को बताया कि पार्टी की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेश के डहमर्सियाहाटी गांव में अल्पसंख्यक हिंदू मतुआ समुदाय पर हमलों की पड़ताल के लिए मौके पर जाकर स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन करेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बनगांव दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक स्वप्न मजूमदार करेंगे। प्रतिनिधिमंडल पेट्रोपोल-बेनापोल सीमा के रास्ते स्थल मार्ग से बांग्लादेश प्रवेश करेगा और यशोर जिले के प्रभावित क्षेत्रों में जाकर स्थानीय लोगों से बातचीत करेगा। जमीनी हालात का जायजा लेकर प्रतिनिधिमंडल पूरी स्थिति की रिपोर्ट पार्टी और संबंधी संस्थाओं को देगा।

    बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन से सकारात्मक सहयोग
    शुभेंदु अधिकारी ने जानकारी दी की भाजपा की ओर से कोलकाता स्थित बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन में जाकर एक पत्र भी सौंपा गया है। कमीशन ने भरोसा दिलाया है कि प्रतिनिधिमंडल को वीजा मिलने में कोई कठिनाई नहीं होगी और प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

    शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि बांग्लादेश सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को अब तक 6000 टका नकद सहायता, 30 किलो चावल और दो बंडल टिन वितरित किये गये हैं। इसके साथ ही सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है जो इस हमले में पूरी तरह से संलिप्त पाए गए थे।

    उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा की ओर से पीड़ितों की सहायता प्रदान करने की इच्छा जताई गई है लेकिन प्रत्यक्ष रूप से सहायता भेजना बिल्कुल भी व्यावहारिक नहीं है। इस कारण भाजपा चाहती है कि रामकृष्ण मिशन गौड़ीय मठ, भारत सेवाश्रम संघ, और मतुआ समुदाय के सामाजिक संगठनों के माध्यम से यह सहायता राशि पीड़ितों तक पहुंचाई जाए बशर्ते बांग्लादेश सरकार इसकी अनुमति दे।

    उल्लेखनीय है कि यह हमला उस समय हुआ जब एक स्थानीय बीएनपी नेता की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया। इस दौरान डहमर्सियाहाटी गांव में रहने वाले मतुआ समुदाय के कई घरों पर हमला किया गया। भाजपा के अनुसार, इस हमले में कम से कम 18 घर क्षतिग्रस्त हुए और कई परिवारों को बड़ी हानि पहुंची।भाजपा प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य इस दौरे के माध्यम से ना केवल घटनास्थल का निरीक्षण करना है बल्कि स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों और पीड़ित परिवारों से संवाद स्थापित कर सच्चाई से अवगत होना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकर्नाटक के कई जिलों में लोकायुक्त की छापेमारी
    Next Article भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह

      June 1, 2025

      “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार

      June 1, 2025

      राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

      May 31, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version