Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में 4–5 मई को बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट, 60 किमी/घंटा तक चलेंगी तेज हवाएं
    Top Story

    झारखंड में 4–5 मई को बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट, 60 किमी/घंटा तक चलेंगी तेज हवाएं

    shivam kumarBy shivam kumarMay 3, 2026Updated:May 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 4 और 5 मई को राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग के अनुसार, 4 मई को रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना है। वहीं 5 मई को राजधानी रांची समेत खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा जिलों में भी मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।

    पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लातेहार में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

    तापमान की बात करें तो रांची में अधिकतम 32.2 और न्यूनतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 35.1 और न्यूनतम 23.7 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 38.6 और न्यूनतम 22.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 33.2 और न्यूनतम 22.5 डिग्री, जबकि चाईबासा में अधिकतम 33.4 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित जगहों पर शरण लेने को कहा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी को मिला ‘राष्ट्रीय अंबेडकर पुरस्कार’, वंचितों की सेवा के लिए बहुजन साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित
    Next Article घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी ने लगाई छलांग
    shivam kumar

      Related Posts

      देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

      May 3, 2026

      पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप

      May 3, 2026

      हजारीबाग बैंक लूट कांड: यूपी एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में 3 आरोपित गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद

      May 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
      • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
      • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
      • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
      • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version