सुपौल। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने सुपौल के जिला अवर निबंधक अमरेन्द्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि उन्होंने अपनी ज्ञात आय से लगभग 1 करोड़ 10 लाख 64 हजार रुपये अधिक की संपत्ति बना ली, जो उनकी कुल आय का 65.08 प्रतिशत है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) व 13(1)(बी) के तहत थाना कांड संख्या 06/26 दर्ज करने के बाद विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया। इसके बाद 6 मई 2026 की सुबह पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी।

जिन स्थानों पर तलाशी ली जा रही है, उनमें पटना के आशियाना-दीघा रोड स्थित राज अपार्टमेंट का फ्लैट, सारण (छपरा) स्थित पैतृक आवास, सुपौल स्थित कार्यालय और किराए का आवास शामिल हैं। फिलहाल सभी स्थानों पर छापेमारी जारी है। ईओयू का कहना है कि कार्रवाई पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सुपौल में इस छापेमारी से हड़कंप मच गया और सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version