काठमांडू। अमेरिका के मध्य एवं दक्षिण एशियाई मामलों के विशेष दूत तथा भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने नेपाल के सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (आरएसपी) के सभापति रवि लामिछाने से मुलाकात की है। काठमांडू स्थित अमेरिकी दूतावास के अनुसार, गोर शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे लामिछाने से मिलने बूढ़ानीलकण्ठ स्थित उनके निवास पहुंचे थे। लगभग आधे घंटे की बातचीत के बाद वे सुबह 9 बजे वहां से निकल गए।

गोर ने आज ही एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर ‘अल्ट्रा एक्स जेन 2’ नामक अमेरिकी कार्गो ड्रोन का परीक्षण उड़ान भी किया था। उनके साथ नेपाल स्थित अमेरिकी दूतावास के कार्यवाहक राजदूत स्कट चार्ज भी बेस कैंप गए थे। हालांकि, ड्रोन उड़ान की अनुमति और कार्यक्रम के बारे में नेपाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

गौरतलब है कि गोर शुक्रवार शाम नई दिल्ली से छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ काठमांडू पहुंचे थे। उन्होंने शुक्रवार दोपहर नेपाल के विदेश मंत्री और वित्त मंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद वे काठमांडू दरबार स्क्वायर क्षेत्र के भ्रमण पर भी गए। उनका आज रात नई दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version