Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हजारीबाग के आकाश जैन बने NTA के जॉइंट डायरेक्टर, NEET पेपर लीक के बीच मिली अहम जिम्मेदारी
    Jharkhand Top News

    हजारीबाग के आकाश जैन बने NTA के जॉइंट डायरेक्टर, NEET पेपर लीक के बीच मिली अहम जिम्मेदारी

    shivam kumarBy shivam kumarMay 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग  हज़ारीबाग़ शहर के रहने वाले आकाश जैन को NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में जॉइंट डायरेक्टर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में शामिल NEET जैसी राष्ट्रीय परीक्षा के संचालन और निगरानी में अब उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। आकाश जैन का घर हज़ारीबाग़ शहर के झंडा चौक के पास स्थित है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई संत जेवियर्स स्कूल, हजारीबाग से की। वर्ष 2002 में उन्होंने 10वीं की परीक्षा डिस्टिंक्शन के साथ पास की थी। इसके बाद वर्ष 2004 में 12वीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर बने थे।

    साल 2013 में UPSC पास कर बने थे IRS ऑफिसर
    स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद आकाश जैन ने दिल्ली के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बी।कॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने विनोबा भावे विश्वविद्यालय से एम। कॉम किया, जिसमें वे गोल्ड मेडलिस्ट रहे। उन्होंने यूगीसी दिल्ली से NET और JRF भी क्वालिफाई किया तथा बाद में एमबीए (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की। वर्ष 2013 में आकाश जैन ने UPSC परीक्षा पास कर IRS जॉइन किया। इसके बाद उन्होंने आयकर विभाग और ED में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। वर्ष 2015 से 2018 तक वे मुंबई में आयकर विभाग में सहायक आयुक्त रहे। इसके बाद डीसी के रूप में भी सेवाएं दीं।

    ED के उप निदेशक भी रह चुके है आकाश
    वर्ष 2019 से 2023 तक आकाश जैन ने ED में उप निदेशक के रूप में कोलकाता और त्रिपुरा में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने कई मामलों को संभाला। इसके बाद वे संयुक्त आयुक्त आयकर, कोलकाता के पद पर भी रहे। जुलाई 2024 से नवंबर 2025 तक आकाश जैन ने दिल्ली में प्रणाली निदेशालय में संयुक्त निदेशक आयकर के रूप में कार्य किया। वहीं 5 दिसंबर 2025 से उन्होंने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के तहत राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी में सचिव के रूप में पदभार संभाला।

    NEET पेपर लीक के बीच आकाश को मिली बड़ी जिम्मेदारी
    अब उन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में जॉइंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। खास बात यह है कि यह जिम्मेदारी ऐसे समय में मिली है जब NEET 2026 पेपर लीक मामले को लेकर NTA लगातार सुर्खियों में है और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में हज़ारीबाग़ के इस युवा अधिकारी से उम्मीद की जा रही है कि उनके प्रशासनिक अनुभव और सख्त कार्यशैली से परीक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा। शहर के लोगों में भी इसे लेकर गर्व और खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफेसबुक पर कारोबारी व ठेकेदार बनकर युवती से हड़पे 10 लाख रुपये, गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      फेसबुक पर कारोबारी व ठेकेदार बनकर युवती से हड़पे 10 लाख रुपये, गिरफ्तार

      May 17, 2026

      क्रिकेटर ईशान किशन अब बनेंगे एमएस धोनी के पड़ोसी, रांची में बनेगा 11 मंजिला आलीशान कॉम्प्लेक्स

      May 16, 2026

      कुरमाली भाषा को शैक्षणिक पहचान दिलाने को विधायक पूर्णिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

      May 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • हजारीबाग के आकाश जैन बने NTA के जॉइंट डायरेक्टर, NEET पेपर लीक के बीच मिली अहम जिम्मेदारी
      • फेसबुक पर कारोबारी व ठेकेदार बनकर युवती से हड़पे 10 लाख रुपये, गिरफ्तार
      • क्रिकेटर ईशान किशन अब बनेंगे एमएस धोनी के पड़ोसी, रांची में बनेगा 11 मंजिला आलीशान कॉम्प्लेक्स
      • सिक्किम के 51वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
      • प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड में भव्य स्वागत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version