रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के सदस्य सरयू राय ने रांची स्थित लोक भवन में शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान विधायक सरयू राय ने राज्यपाल को 25 मई को चूल्हापानी में आयोजित होने वाले गंगा दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया।

मुलाकात के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। ‘गंगा दशहरा’ के अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version