Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला: नरेंद्र मोदी
    देश

    गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला: नरेंद्र मोदी

    shivam kumarBy shivam kumarMay 4, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन लेंगे, पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी
    नयी दिल्ली/कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर कहा कि बंगाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में ही आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी। घुसपैठ करने वालों पर एक्शन लिया जायेगा। महिलाओं को सुरक्षा का महौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनने पर उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। सालों की साधना जब सिद्धि में बदलती है, तो जो खुशी होती है, वो खुशी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं। यह दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है। सालों की मेहनत आज सफलता में बदली है और इस जीत का पूरा श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को जाता है।

    बंगाल में नयी शुरूआत:
    प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल के भाग्य में नया अध्याय जुड़ा है, राज्य अब भयमुक्त और विकास की ओर बढ़ेगा। यह जीत वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में और भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को कितनी शांति मिली होगी। उन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना करके हर कार्यकर्ता को संदेश दिया कि देश के लिए जीना और देश के लिए मरना है। डॉ मुखर्जी ने बंगाल को भारत का हिस्सा बनाये रखने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी।

    लोकतंत्र की जीत और ‘नागरिक देवो भव’ मंत्र:
    मोदी ने कहा कि यह जीत भारत के लोकतंत्र, संविधान और जनता के विश्वास की जीत है। भाजपा का मंत्र ‘नागरिक देवो भव’ है और पार्टी जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता ने जनता ने बताया उसे विवाद नहीं विकास चाहिए, विभाजन नहीं साथ चाहिए। उन्होंने कहा कि एक भी राज्य ऐसा नहीं है, जहां कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार हो। ये सिर्फ सियासत का बदलाव नहीं है। ये सोच का बदलाव है। ये बताता है कि विकसित होता भारत किस दिशा में आगे बढ़ना चाहता है। आज का भारत विकास, विश्वास, प्रगति चाहता है। ऐसी राजनीति चाहता है, जो देश को आगे बढ़ाए। लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस विपरीत दिशा में चल पड़ी है। जब पूरा देश कम्यूनिज्म से किनारा कर चुका है। लेकिन कांग्रेस उस विचारधारा को अपनाने में लगी है। जो माओवाद जंगलों में खत्म हुआ वो अब कांग्रेस में अपनी जड़ें मजबूत कर चुका है। कांग्रेस अर्बन नक्सलियों का गिरोह बन चुकी है।

    नारी आरक्षण का विरोध करने वालों को सबक मिला:
    मोदी ने कहा कि एक और महत्वपूर्ण पिलर भारत की नारी शक्ति है। नारी शक्ति की रफ्तार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने कुछ दिन पहले रोकने का काम किया। इन नारी विरोधी दलों ने नारी शक्ति संशोधन को पास नहीं होने दिया। मैंने कुछ दिन पहले कहा था महिला आरक्षण का विरोध करने वाले ऐसे दलों को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा। टीएमसी और डीएमके को बहनों बेटियों ने सजा दी। केरलम में लेफ्ट के 10 सालों के कुशासन का फायदा कांग्रेस को मिला, लेकिन अगली बार केरल की बहनें भी कांग्रेस को सबक सिखाएंगी।

    बदला नहीं, बदलाव की बात होनी चाहिए:
    प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली बार डर नहीं लोकतंत्र जीता है। आज बंगाल में परिवर्तन के नये दौर में प्रवेश किया तो बंगाल के हर राजनीतिक दल से अपील है कि बंगाल में बीते दशक में राजनीतिक हिंसा से न जाने कितनी जिंदगियां बर्बाद हुईं। मेरा सबसे आग्रह है कि आज से बंगाल की चुनावी आदतें जो फैली हुईं हैं उसमें बदलाव आना चाहिए। आज जब भाजपा जीती है, तो बदला नहीं, बदलाव की बात होनी चाहिए। भय नहीं, भविष्य की बात होनी चाहिए। मेरी सभी दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि आइये हिंसा के इस अंतहीन चक्र को हमेशा के लिए खत्म करें। किसने किसे वोट दिया, किसे नहीं दिया, उससे ऊपर उठकर काम करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल आज सच में पुन: आजाद महसूस कर रहा : अमर बाउरी
    Next Article मोदी के नेतृत्व में बंगाल विकास और सुशासन की राह पर बढ़ेगा : चंपाई सोरेन
    shivam kumar

      Related Posts

      बंगाल में भाजपा दोहरे शतक के करीब, तमिलनाडु में टीवीके का तूफान – 5 राज्यों के चुनाव नतीजों का सबसे बड़ा उलटफेर

      May 4, 2026

      पुरुलिया की सभी नौ सीटों पर भाजपा को बढ़त, ज्योतिर्मय महतो ने कहा– यह बदलाव का जनादेश

      May 4, 2026

      सीवान में आरजेडी विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस का छापा

      May 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बंगाल का जनादेश, टीएमसी के गुंडाराज, सिंडिकेट सिस्टम, महिला असुरक्षा और घुसपैठ के खिलाफ: बाबूलाल मरांडी
      • पांच राज्यों के चुनावी नतीजों पर JMM का कड़ा प्रहार, सुप्रियो भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल के परिणामों को बताया असंवैधानिक
      • पश्चिम बंगाल में सनातन की विजय और अहंकार की पराजय : संजय सेठ
      • पूजा सिंघल को पीएमएलए कोर्ट से बड़ी राहत: निजी कार्य के लिए विदेश जाने की मिली अनुमति
      • रांची में तेज रफ्तार का कहर: पुराने विधानसभा के पास सड़क हादसे में हवलदार का निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version