Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, पंजाब के कई शहरों में प्रदर्शन
    देश

    संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, पंजाब के कई शहरों में प्रदर्शन

    shivam kumarBy shivam kumarMay 10, 2026Updated:May 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – लुधियाना और बठिंडा में आमने-सामने आए भाजपा और आम आदमी पार्टी के समर्थक
    चंडीगढ़। पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। रविवार को आम आदमी पार्टी ने पूरे पंजाब में भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किए। कई जिलों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा दफ्तरों के बाहर पहुंच गए, जहां दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए। इस दौरान लुधियाना और बठिंडा में स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

    लुधियाना में सबसे ज्यादा तनाव उस समय देखने को मिला जब आप की लुधियाना इकाई कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रही थी। आप कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और ईडी कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बता रहे थे। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई।

    स्थिति तब और बिगड़ गई जब दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के करीब पहुंच गए। इस दौरान भाजपा के एक कार्यकर्ता के हाथ में चोट लग गई और खून बहने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप कार्यकर्ताओं की ओर झाड़ू भी फेंकी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल थीं।

    भाजपा की ओर से प्रदेश महासचिव अनिल सरीन, जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान और वरिष्ठ नेता परवीन बंसल मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया। वहीं, आप नेताओं ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

    लुधियाना के गिल रोड स्थित दाना मंडी इलाके में आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला भी फूंका। आप नेताओं का कहना था कि विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब में ईडी की कार्रवाई कर विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश की जा रही है।

    आप लुधियाना शहरी इकाई के अध्यक्ष जतिंदर खंगूरा ने कहा कि संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी गैरकानूनी है और यह लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों की आवाज दबाने के लिए कर रही है। वहीं बठिंडा में भी भाजपा कार्यालय के बाहर तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला।

    भाजपा कार्यकर्ता मंत्री संजीव अरोड़ा और मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान आप कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई।

    स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों गुटों के बीच मानव श्रृंखला बनाकर टकराव को रोका। मौके पर एसपी सिटी नरेंद्र सिंह और दो डीएसपी समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारे लगाए, जबकि आप कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर पंजाब विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया।

    जालंधर, होशियारपुर, मोहाली, बरनाला समेत कई अन्य जिलों में भी आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किए और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों के हाथों में “ईडी-भाजपा गठजोड़ मुर्दाबाद” लिखी तख्तियां भी देखी गईं।

    गौरतलब है कि ईडी ने शनिवार को करीब 100 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से पंजाब की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है।

    आम आदमी पार्टी ने साफ किया है कि वह इस कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगी, जबकि भाजपा ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करार दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में पंजाब की राजनीति और अधिक गर्माने के संकेत मिल रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहिलाओं ने शराबबंदी को लेकर खोला मोर्चा, पोटका थाना पहुंचकर की कार्रवाई की मांग
    Next Article रांची में एसएससी जीडी परीक्षा में गड़बड़ी का खुलासा, 6 लोग हिरासत में
    shivam kumar

      Related Posts

      योगी मंत्रिमण्डल का विस्तार, छह नये चेहरे शामिल, भूपेन्द्र चौधरी व मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री

      May 10, 2026

      विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा तेलंगाना का विकास : प्रधानमंत्री

      May 10, 2026

      तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, राहुल गांधी बोले- राज्य ने नई पीढ़ी और नई सोच को चुना

      May 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • योगी मंत्रिमण्डल का विस्तार, छह नये चेहरे शामिल, भूपेन्द्र चौधरी व मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री
      • विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा तेलंगाना का विकास : प्रधानमंत्री
      • गिरिडीह सदर अस्पताल में एंबुलेंस बनी शराबखोरी का अड्डा, नशे में मरीजों की जान से खेल रहे चालक
      • रांची के कोकर से 18 माह की मासूम अदिति लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
      • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, राहुल गांधी बोले- राज्य ने नई पीढ़ी और नई सोच को चुना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version