पलामू। पलामू जिला मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा ओवरब्रिज पर शनिवार देर रात एक मोटरसाइकिल रेलिंग से टकरा गई, जिससे उसपर सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर और चैनपुर के रहने वाले थे। घटना के बाद से उनके परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। उनकी पहचान शाहपुर निवासी अजय राम के 22 वर्षीय पुत्र मिनसू कुमार और चैनपुर के रहने वाले प्रभु ठाकुर के 21 वर्षीय पुत्र बिट्टू उर्फ गोपी अनंत के रूप में हुई है। दोनों शव का पोस्टमार्टम एमएमसीएच में करने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार बिट्टू उर्फ गोपी के नाना बौद्ध ठाकुर के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कोट गांव में शादी समारोह था।

शनिवार रात बिट्टू और मिनसू शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से गए हुए थे। वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर रेडमा ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मृत मिनसू के दो भाई और एक बहन है , जबकि बिट्टू मां-बाप का एकलौता पुत्र था। पांच बहन है। दोनों स्नातक के छात्र थे। घटना की जानकारी मिलने पर शाहपुर इलाके से जिला नाजिर रामराज राम, सामाजिक कार्यकर्ता महेश पासवान जन वितरण प्रणाली के विक्रेता मोहन चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग रविवार को एमएमसीएच पहुंचे और घटना पर दुख व्यक्त किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version