Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»शिमला नगर निगम चुनाव में 30 फीसदी मतदान
    राजनीति

    शिमला नगर निगम चुनाव में 30 फीसदी मतदान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 16, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला:  शिमला नगर निगम की 34 सीटों के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान में 30 फीसदी से अधिक मतदान की खबर है। एक निर्वाचन अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुचारु ढंग से जारी है। अपराह्न एक बजे तक 30 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका है।

    शुरू में मतदान की गति काफी धीमी रही और पहले एक घंटे के दौरान मात्र पांच फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो सुबह 10 बजे बढ़कर 15 फीसदी हो गया। दिन चढ़ने के साथ ही मतदान में तेजी देखी जा रही है।

    मतदान में पुरुषों की तुलना में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

    50 महिलाओं सहित कुल 126 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है, लेकिन उम्मीदवार पार्टी के चुनाव चिन्ह् पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

    इस बार मतदाता केवल पार्षदों का चयन करेंगे, जबकि मई 2012 में हुए अंतिम चुनाव में उन्होंने महापौर तथा उपमहापौर का भी निर्वाचन किया था। जिस पार्टी के सबसे ज्यादा पार्षद जीतेंगे, वे महापौर तथा उपमहापौर पद के लिए आंतरिक रूप से चुनाव कराएंगे।

    कुल 34 पार्षदों के निर्वाचन के लिए 91,000 से अधिक मतदाता मतदान के पात्र हैं।

    भाजपा ने 34 उम्मीदवारों का समर्थन किया है, जबकि कांग्रेस ने 24, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने 21 उम्मीदवारों का समर्थन किया है। माकपा छह निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन कर रही है।

    मतगणना शनिवार को होगी।

    साल 2012 में माकपा ने केवल तीन पार्षदों की बदौलत 25 सदस्यीय सदन में शासन किया था। अधिकांश पार्षद कांग्रेस से थे।

    कांग्रेस 26 वर्षो तक निगम पर काबिज रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएचटीसी ने प्रीमियम यू11 स्मार्टफोन 51,990 रुपये में उतारा
    Next Article AIIMS पर लगा नकल का बदनुमा दाग- इस नतीजे पर पहुंची है CBI
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

    May 8, 2025

    भारत ने पाकिस्तान को आतंकी हमले का सटीक और कड़ा जवाब दिया : सरयू राय

    May 7, 2025

    झामुमो में शामिल हुए रांची और पलामू के सैकड़ों लोग, पार्टी के सिद्धांतों पर जताया भरोसा

    May 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
    • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
    • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version