दुबई: कतर के साथ सऊदी अरब समेत चार देशों के साथ चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। इस विवाद को खत्म करने के लिए अरब देशों ने कतर के सामने 13 मांगे रखीं हैं। इन मांगों में एक अल जजीरा टीवी को बंद करना भी शामिल है। इन चार देशों में से एक के प्रमुख अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 13 मांगों की सह लिस्ट सऊदी अरब, यूएई, ईजिप्ट और बहरीन ने बनाई है। इन देशों का कहना है कि ये मांगे माने की कीमत पर ही इस विवाद को खत्म किया जा सकता है।
एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि अल-जजीरा बंद करने के अलावा कतर में तुर्की मिलिटरी बेस को भी खत्म करने की मांग की गई है। इसके अलावा यह भी मांग की गई है कि कतर मुस्लिम ब्रदरहुड, आईएस, अल-कायदा, हिजबुल्ला जैसे आतंकी संगठनों के साथ अपने संबंध को सबके सामने लाए और कतर में मौजूद आतंकियों का आत्मसर्पण कराए। इन अरब देशों ने दोहा को इन मांगों को मानने के लिए 10 दिन का समय दिया है। बताया जा रहा है कि कतर को ये मांगें कुवैत के जरिए पहुंचाई गई हैं। बता दें कि कुवैत इस मामले में दनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर रहा है। अरब देशों ने कतर पर आतंकियों की मदद करने के साथ-साथ कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिन्हें कतर शुरू से बेबुनियाद बताता रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कतर ‘हाई लेवल स्पॉन्सर आॅफ टेररिज्म’ बताया है, लेकिन इसके बावजूद अमेरिका ने दोनों पक्षों में विवाद को लेकर मध्यस्थता की पेशकश की है। तीन हफ्ते पुराने इस विवाद में तुर्की ने कतर का साथ दिया है। तुर्की ने कतर को खाने से भरा जहाज और सेना समेत जंगी वाहनों की छोटी टुकड़ी भी भेजी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

