Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कश्मीर में बढ़ता आतंक, जाकिर मूसा ने जारी किए कई निर्देश
    देश

    कश्मीर में बढ़ता आतंक, जाकिर मूसा ने जारी किए कई निर्देश

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 28, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: आज हर तरफ आतंकवादियों का कहर छाया हुआ है। लोगों में अपना खौफ व दहशत पैदा करने के लिए आज दुनिया के प्रत्येक हिस्से में आतंकी हमले करवाएं जा रहे है, बेकसूर लोगों की जानें ली जा रही है। आए दिन हमें कश्मीर में आतंकवादियों से हुए हमले की जानकारी मिलती है। अपने घटिया मंसूबो को अंजाम देने के लिए आतंकवादी किसी भी व्यक्ति की जान लेने को तैयार रहते है।

    ठीक इसी प्रकार आतंकवादी संगठन अलकायदा ने भारतीय उपमहाद्वीप में अपने नापाक इरादों को अंजाम देने के लिए व आतंक के जाल को फैलाने के लिए कश्मीर में एक बड़ी साजिश रची है। कई आतंकवादी हमले करने के बाद जब आतंकवादी कमांडर जाकिर मूसा को कुछ हासिल होता नज़र नही आया तो उसने अपने आतंकवादी संगठनों को यह हिदायत दी की वे अब कश्मीर के बड़े नेताओं और सेना के बड़े अधिकारियों को निशाना बनाएंगे।

    इसके अलावा उन्हें कश्मीर में भारत सरकार के संस्थानों को ज्यादा से ज्यादा निशाना बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए है। मूसा द्वारा दिए गए इस दिशा-निर्देश को ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ का नाम दिया गया है। यह संदेश सभी आतंकवादियों को एक वीडियो के द्वारा भेजा गया था। इस जानकारी के मिलने के बाद पूरे कश्मीर में काम कर रहे सेना के ठिकानों को उच्च सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

    मूसा द्वारा आतंकवादियों को दिए गए इस निर्देश की जानकारी खुफिया विभाग को हो गई थी, जिसके तहत गृह मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय तथा कश्मीर सरकार को सतर्क रहने की हिदायत दी है। अलकायदा द्वारा भेजे गए इस वीडियो में ‘भारत सरकार’ के बजाय ‘हिन्दू सरकार’ शब्द का प्रयोग किया गया है। इस वीडियो में कहा गया है ‘जरूरी नहीं कि सेना के जवानों को केवल युद्ध के मैदान में निशाना बनाए जाए। अब सैनिकों को निशाना बनाने की जगह आला अधिकारियों को निशाना बनाना शुरू कर दें, इसके अलावा अफसरों को छुट्टियों के दौरान भी निशाना बनाया जाए। जितनी अधिक रैंक अधिकारी की होगी उसे मारने की प्राथमिकता भी उतनी ही अहम होनी चाहिए।’

    भेजे गए इस वीडियो में मूसा ने खुद को अलकायदा से जुड़ने की बात कही है। उसने अपने वीडियो में बताया की ‘भारत की हिन्दू सरकार किस तरह मुसलमानों का उत्पीड़न कर रही है। कश्मीर में मुस्लिम विरोधी कट्टरता को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसा कर भारत पाकिस्तान को पिछे छोड़ खुद को अमेरिका, रूस और इजरायल के साथ होना चाहती है। उसने यह भी बताया की भारत में हजारों साल से इस्लाम का राज चल रहा है और हमारा मकसद है कि इसे पूरे सम्मान के साथ इस्लामिक झंडे तले लाया जाए, भारत सरकार इस्लामिक भारत के निर्माण में सबसे बड़ी बाधा है।’

    अभी फिलहल गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार जाकिर मूसा के वीडियो की प्रामाणिकता की जांच चल रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईएस के खिलाफ कार्रवाई: अमेरिका के हवाई हमले में 60 की मौत
    Next Article पाक को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक से भी बेहतर तरीके हैं:सेना प्रमुख बिपिन रावत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

    June 4, 2025

    17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

    June 4, 2025

    पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
    • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
    • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
    • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
    • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version