Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»केंद्र सरकार ने झारखंड के विकास के लिए खोल दी पोटली
    रांची

    केंद्र सरकार ने झारखंड के विकास के लिए खोल दी पोटली

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 9, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: केंद्रीय पथ परिवहन और जहाज रानी मंत्री नितिन गडकरी झारखंड की नदी में हवाई जहाज उड़ायेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने गंगा नदी में पानी पर चलनेवाली बस चलाने की घोषणा भी की है। कहा कि 2018 तक ऐसी व्यवस्था होगी कि हलदिया से पानी पर जहाज उड़ कर सीधे साहेबगंज में गंगा नदी पर उतरेगा। साथ ही एलएंडजी फ्यूल से पानी पर चलनेवाली बसें खरीदी जा रही हैं, जो जमीन पर भी चलेंगी और पानी पर भी। नितिन गडकरी गुरुवार को रांची में थे। यहां हरमू मैदान में उन्होंने मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित मोदी फेस्ट का उद्घाटन किया। इसके बाद यहांं आयोजित जनसभा में उन्होंने खुले दिल से झारखंड में रघुवर सरकार के कार्यों की सराहना की और राज्य के विकास के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी। साथ ही झारखंड के लिए केंद्र सरकार के खजाने की गठरी खोल दी।
    उन्होंने कहा कि रांची-टाटा फोरलेन का काम जल्द पूरा होगा। उन्होंने कहा कि वह अगले दिसंबर में इसका उद्घाटन करेंगे। इसके लिए 400 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गयी है। कहा कि झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह बार-बार रातू रोड के विकास की बात उठाते हैं। इसलिए हमने निर्णय ले लिया है कि रातू रोड में फ्लाई ओवर का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए हमने पहले ही 500 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा हजारीबाग-बरही फोरलेन और महुलिया-बहरागोड़ा फोरलेन पर तेजी से काम जारी है। कहा कि अगले तीन साल में झारखंड में सिंचाई के विकास के लिए 80 करोड़ रुपये दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि गंगा के बाद अब झारखंड में स्वर्णरेखा जलमार्ग को विकसित किया जायेगा। इससे टाटा का आयरन स्क्रैप जलमार्ग से विशाखापटनम और नेपाल तक जायेगा। उन्होंने कहा कि साहेबगंज परियोजना झारखंड के विकास का आधार बनेगी।

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हम केंद्र के सहयोग से राज्य की गरीबी को मिटा देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। रोजगार के अवसर पैदा हुए और आधारभूत संरचना मजबूत हो रही है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन साल में झारखंड को आधारभूत संरचना के मद में 12 हजार करोड़ रुपये दिये हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मंत्रालय से झारखंड को 1,475 किलोमीटर सड़क मिली है। उन्होंने कहा कि 3 साल में केंद्र सरकार ने झारखंड के लिए काफी कुछ किया है। साहेबगंज गंगा पुल के निर्माण की शुरुआत हुई, वहीं आजादी के 70 साल तक राज्य में जहां सिर्फ 3 मेडिकल कॉलेज थे। मोदी सरकार ने महज तीन साल में राज्य को तीन नये मेडिकल कॉलेज दिये।

    सिपेट के माध्यम से लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए जोहार और तेजस्विनी योजना चल रही है। इसके अलावे 226 करोड़ रुपये समाज कल्याण मंत्रालय से झारखंड को प्राप्त हुआ है। 67 स्कूलों को अपग्रेड करने की योजना है। हॉकी के तीन नये मैदान के लिए केंद्र सरकार ने पैसा दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार का हर मंत्रालय झारखंड को सपोर्ट कर रहा है। 3 साल में देश और राज्य ने मिलकर संघीय ढांचे को मजबूत किया है। दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की सोच के साथ सरकार और भाजपा काम कर रही है। जिस उद्देश्य से अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड का निर्माण किया था उस उद्देश्य को सरकार पूरा करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचैम्पियंस ट्रॉफी 2017 भारत बनाम श्रीलंका : धवन का शानदार शतक, श्रीलंका को 322 रनों का लक्ष्य
    Next Article 918 करोड़ की लागत से इटकी मेडिको सिटी होगी विकसित
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    क्रिकेटर ईशान किशन अब बनेंगे एमएस धोनी के पड़ोसी, रांची में बनेगा 11 मंजिला आलीशान कॉम्प्लेक्स

    May 16, 2026

    अनिल टाइगर हत्याकांड का सुपारी किलर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

    May 16, 2026

    रांची में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, पंपों पर लंबी कतारें, कई पंप हुए ड्राई

    May 15, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • क्रिकेटर ईशान किशन अब बनेंगे एमएस धोनी के पड़ोसी, रांची में बनेगा 11 मंजिला आलीशान कॉम्प्लेक्स
    • सिक्किम के 51वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
    • प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड में भव्य स्वागत
    • सिक्किम दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, बागडोगरा से सड़क मार्ग से रवाना
    • नेपाल में 100 रुपये से अधिक के सामान पर कस्टम ड्यूटी पर रोक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version