Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लातेहार»टोरी-शिवपुरी रेलखंड के रैयतों को मुआवजा नहीं मिलने की होगी जांच, डीसी
    लातेहार

    टोरी-शिवपुरी रेलखंड के रैयतों को मुआवजा नहीं मिलने की होगी जांच, डीसी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 17, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार: जनता दरबार में उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने जिले के कई प्रखडों से आए लोगों की समस्याएं सुनी और निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। वहीं चंदवा प्रखंड के चकला गांव निवासी बुधराम उरांव ने उपायुक्त को आवेदन देकर शिवपुर रेल लाइन निर्माण में जमीन अधिग्रहण होने बाद भी अब तक मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। उपायुक्त ने तत्काल मामले की जांच जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को करने का निर्देश दिया। चंदवा के अलौदिया पंचायत के जरमा एवं सरलाही गांव के ग्रामीणों ने गांव में बिजली पहुंचाने की मांग की । ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से उपायुक्त को बताया कि गांव में पोल बहुत पहले ही लगा दिया गया है।

    लेकिन अबतक तार नहीं लगाया गया। उपायुक्त ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को जांच कर गांव में बिजली पहुंचाने का निर्देश दिया। सदर प्रखंड के पांडेपुरा गांव निवासी पुनेश्वर गुप्ता ने गांव में बनाए गए पीसीसी पथ में भारी अनियमितता कर पैसे गबन करने का आरोप लगाया गया। उपायुक्त ने मामले की जांच लातेहार बीडीओ को करने का आदेश दिया। साथ ही दोषी पायें जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। अंवाटीकर निवासी मोसिमन बीबी ने घर में आग लगने से सारी संपति नष्ट होने व उससे हो रही परेशानी से उपायुक्त को अवगत कराते हुए मुआवजा की मांग की। मनिका प्रखंड के जुंगूर गांव निवासी सावित्री देवी ने लगान रसीद नहीं कटने को लेकर आवेदन दिया। उपायुक्त ने मनिका सीओ को जांच करने का निर्देश दिया।

    जनता दरबार में इसके अलावा आवास निर्माण, हैंडपंप निर्माण समेत कई मामले आये। जिस पर डीसी ने संबंधित पदाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मौके पर जिला जन संपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाइक, अमीना समेत कई लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपटना में खुला अनोखा बैंक जहां रोटी से खुलेगा खाता, गरीबों का भरेगा पेट
    Next Article झरिया के विस्थापितों के लिए धनबाद में बनेगा टाउनशिप
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल

    May 29, 2025

    झारखंड के लातेहार में पांच लाख का इनामी नक्सली मनीष यादव मारा गया, 10 लाख का इनामी गिरफ्तार

    May 26, 2025

    लातेहार में हथियार के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

    May 26, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
    • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
    • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
    • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
    • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version