Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दार्जिलिंग हिंसा: एक नागरिक की मौत, सीएम ममता बनर्जी ने कहा-साजिश
    देश

    दार्जिलिंग हिंसा: एक नागरिक की मौत, सीएम ममता बनर्जी ने कहा-साजिश

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 17, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दार्जिलिंग: गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) द्वारा आहूत अनिश्चितकालीन बंद शनिवार को छठे दिन भी जारी है। इसके चलते उत्तरी पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्रों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बंद ने आज हिंसक रुख अख्तियार कर लिया तथा पुलिस और जीजेएम समर्थकों के बीच झड़प में एक नागरिक के मारे जाने की खबर है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बंद के पीछे साजिश का आरोप लगाया है। ममता ने कहा कि इलाके में शांति स्थापित करने के लिए पैनल का गठन किया गया है।

    पुलिस अधीक्षक अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि भारतीय रिजर्व बटैलियन की दूसरी बटैलियन के असिस्टेंट कमांडेंट टीएम तमांग की जीजेएम समर्थकों के साथ झड़प में बुरी तरह से घायल होने की खबर है। राज्य के एडीजी (कानून-व्यवस्था) ने बताया कि जीजेएम समर्थकों ने पुलिस पर फायरिंग की और पुलिस के वाहनों में आग लगा दी है। इसमें एक नागरिक की मौत हुई है।

    जीजेएम के सहायक महासचिव बिनय तमंग ने दावा किया कि पुलिस और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार रात करीब 3 बजे उनके घर में भी उसी प्रकार छापेमारी और तोड़फोड़ की, जैसे 2 दिन पहले उन्होंने पार्टी प्रमुख बिमल गुरुंग के घर पर की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात पुलिस के साथ-साथ टीएमसी समर्थकों ने उसके घर में तोड़फोड़ की और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी दी। तमंग ने साथ ही दावा किया कि पुलिस ने जीजेएम के विधायक अमर राय के बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है। अमर राय का कहना है कि उनके बेटे का राजनीति से कोई लेनादेना नहीं है। दार्जिलिंग के सिंगमारी क्षेत्र में पुलिस और जीजेएम समर्थकों में झड़प की खबरें हैं।

    तमंग ने एक बयान में कहा, ‘हम स्तब्ध हैं कि पिछली रात एक स्थानीय पत्रकार विक्रम राय को गिरफ्तार कर लिया गया। राय कोलकाता के कई मीडिया संस्थानों से जुड़े हैं। वह एक टेलीविजन चैनल के लिए स्ट्रिंगर के रूप में भी काम कर चुके हैं। अगर दार्जिलिंग में स्थानीय पत्रकार तक सुरक्षित नहीं हैं तो कौन हो सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘दार्जिलिंग में आभासी आपातकाल लागू कर दिया गया है।’

    वहीं, तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता देवराज गुरुंग ने दावा किया कि जीजेएम समर्थकों ने लेबोंग कार्ट रोड स्थित उनके आवास पर पथराव किया और पेट्रोल बम फेंके। जीजेएम समर्थकों ने कथित तौर पर पंखाबाड़ी में एक स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता के आवास पर हमला किया और बिजोनबाड़ी में पीडब्ल्यूडी के कार्यालय में आग लगा दी। दार्जिलिंग में जारी हिंसा का पर्यटन पर भी बुरा असर पड़ा है। भूटान सीमा को सील कर दिया गया है।

    एक रेल अधिकारी के मुताबिक, यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) की टॉय ट्रेन सेवा भी स्थगित कर दी गई है। जीजेएम ने सरकारी स्कूलों में बांग्ला भाषा को अनिवार्य किए जाने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फैसले के विरोध में पहाड़ी क्षेत्र दार्जिलिंग एवं कालिम्पोंग जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है कि नया नियम पहाड़ी जिलों में नहीं लागू किया जाएगा। इसके बाद भी हड़ताल का आह्वान किया गया है।

    सिलीगुड़ी-कुर्सोंग सड़क को जीजेएम समर्थकों ने बंद कर दिया है। शनिवार को जीजेएमस समर्थक ‘गो पातलेबास’ मिशन के तहत रवाना हुए। जीजेएम प्रमुख बिमल गुरुंग का घर पातलेबास में ही है। मोर्चा ने तीन विभिन्न इलाकों में रैली की है। समर्थकों के साथ झड़प में दो पुलिसवाले घायल हुए हैं। पुलिस के दो वाहनों में आग लगा दी गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमेथी खाइये और सेक्स पावर बढाइये – जानिये कैसे !
    Next Article शिमला नगर निगम चुनाव: यहाँ भी चला मोदी का जादू?
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया

    April 22, 2026

    रामूडीहा में भीषण अग्निकांड, 05 मासूम झुलसे, विधायक की तत्परता से मिली राहत

    April 22, 2026

    इंदौरः पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

    April 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
    • बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन
    • रामूडीहा में भीषण अग्निकांड, 05 मासूम झुलसे, विधायक की तत्परता से मिली राहत
    • इंदौरः पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • बंगाल की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है : रेखा गुप्ता
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version