Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»पटना में 18 फ्लैटों की मालकिन हैं राबड़ी : सुशील मोदी
    राजनीति

    पटना में 18 फ्लैटों की मालकिन हैं राबड़ी : सुशील मोदी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 20, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना:  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार पर बेनामी संपत्ति को लेकर लगातार निशाना साध रहे बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (सुमो) ने मंगलवार को लालू परिवार पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दस्तावेजों के हवाले से कहा कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी पटना में 18 फ्लैटों और 18 पार्किं ग स्थलों की मालकिन हैं। सुशील मोदी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नाम पर पटना में 18 फ्लैट हैं, सभी फ्लैटों का कुल क्षेत्र 18,652 वर्ग फुट है, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

    मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए राबड़ी देवी ने पटना शहर के दो अलग-अगल स्थानों -जलालपुर और शेखपुरा- में जमीन लिखवाई। उन्होंने आरोप लगाया कि राबड़ी देवी ने ऐसे लोगों से जमीन लिखवाई, जिनके परिवार के लोगों को रेलवे में नौकरी दी गई या फिर लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहने के दौरान जिनकी मदद की गई।

    उन्होंने कहा, इस जमीन को वर्ष 2011 में श्रेया कंस्ट्रक्शन कंपनी को फ्लैट बनाने के लिए सौंपा गया। जमीन पर बने 36 फ्लैटों में से श्रेया के पास 18 और राबड़ी देवी के नाम से 18 फ्लैट हैं।

    सुशील मोदी ने सवाल किया कि अपने आपको गरीबों का मसीहा कहने वाली राबड़ी देवी के पास ये फ्लैट कैसे और कहां से आए?

    उल्लेखनीय है कि मोदी इससे पहले भी लालू प्रसाद और उनके परिवार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। इनमें से कई आरोपों पर कार्रवाई भी हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलखनऊ दौरा: योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचेंगे मोदी
    Next Article योगी शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : अखिलेश
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

    June 5, 2025

    युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

    June 3, 2025

    अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा

    June 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
    • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
    • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
    • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
    • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version