पेरिस: फ्रांस के नव निर्वाचित और सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों की पार्टी ने फ्रांस में एकबार फिर से इतिहास रच दिया है। हाल ही हुए चुनाव में उनकी पार्टी ला रिपब्लिक एन मार्शे (एलआरईएम) ने 577 संसदीय नेशनल एसेंबली में 300 सीटें जीती हैं।
बतादें कि कुछ समय पूर्व ही मैक्रों ने फ्रांस के राष्ट्रपति का चुनाव जीत कर इतिहास रचा हुआ है। उन्हें फ्रांस की जनता ने जबरदस्त जनादेश देकर सबसे कम उम्र का राष्ट्रपति बना दिया है। वहीँ अभी हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में भी मैक्रों की पार्टी को फ्रांस की जनता का उतना ही समर्थन मिकला हुआ है। जितना उन्हें राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मिला था। यहाँ हुए संसदीय चुनाव के दौरान मैक्रों की पार्टी ला रिपब्लिक एन मार्शे (एलआरईएम) को 577 संसदीय सीटों में 300 पर जबरदस्त जीत हासिल हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्टों की माने तो यहाँ हुए दूसरे दौर के संसदीय चुनाव में भी मैक्रों को पार्टी को निर्णायक जीत मिली है। आंतरिक मंत्रालय की घोषणा के अनुसार, रविवार रात को 97 प्रतिशत मतों की गिनती हो चुकी थी, जिसमें मैक्रों की पार्टी को 577 संसदीय नेशनल एसेंबली में 300 सीटें मिली हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को ही हुए मतदान में एलआरईएम की गठबंधन साझीदार मध्यमार्गी मोडेम पार्टी को 41 सीटों पर जीत मिली। वहीँ मैक्रों की प्रतिद्वंद्वी दक्षिणपंथी मरीन ली पेन की पार्टी नेशनल फ्रंट (एफएन) को केवल आठ सीटों पर जीत मिली है। मैक्रों की पार्टी को मिली इस जीत से उनका जनता के प्रति जवाबदेही और भी बढ़ गयी है।