रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के समक्ष बीते 27 मार्च को हुए उपद्रव मामले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश कोतवाली डीएसपी ने जारी किया है। बंधु के अलावा छात्र नेता मनोज यादव और अशोक चौधरी के खिलाफ नाजायज मजमा लगा कर उपद्रव, तोड़फोड़, सरकारी काम में बाधा समेत अन्य आरोप सत्य पाये गये। इसके बाद डीएसपी ने केस के अनुसंधानकर्ता को आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गयी है। इन तीनों के अलावा 1000 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज है। गौरतलब है कि इस मामले में दंडाधिकारी संजीव लाल ने तीनों नामजदों और 1000 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
पीटी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ किया था उपद्रव
छठी सिविल सेवा पीटी परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगा कर छात्रों ने 27 मार्च 2017 को प्रदर्शन किया था। पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की के नेतृत्व में चार घंटे तक सड़क को जाम रखा। उन्हें हटाने गयी पुलिस पर छात्रों ने पथराव किया था। पुलिसके वाहन भी तोड़ डाले थे। इससे पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया था, करीब 45 मिनट तक सर्कुलर रोड रणक्षेत्र बना हुआ था। उग्र प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोली छोड़े थे। पानी की बौछार की थी। घटना में 20 से अधिक छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

