Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पेशल रिपोर्ट»बाइक से टक्कर के बाद युवती को मारा चाटा
    स्पेशल रिपोर्ट

    बाइक से टक्कर के बाद युवती को मारा चाटा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 28, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र के भारत माता चौक पर मंगलवार को जमकर बवाल मचा। दो बाइक की हल्की टक्कर ने बीच सड़क पर मारपीट की नौबत ला दी। इसमें एक युवक ने दूसरी बाइक पर सवार एक लड़की को तमाचा जड़ दिया। इसके बाद लड़की के भाई ने युवक को जमकर पीटा। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को थाने ले आयी। दरअसल, एक बाइक से दो लड़के कहीं जा रहे थे। जैसे ही वो भारत माता चौक के पास पहुंचे। पीछे से आ रही एक बाइक उनसे सट गयी। फिर क्या था। आगे वाली बाइक से एक युवक उतरा और पीछे खड़ी मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन से झगड़ने लगा।

    भाई-बहन ने सॉरी भी कहा पर वो मानने को तैयार नहीं हुआ। युवक ने आव देखा ना ताव और लड़की को एक थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद लड़की के भाई का गुस्सा फूट पड़ा और वो युवक और उसके साथी की धुनाई करने लगा। बीच सड़क इस मारपीट की वजह से जाम लग गया। लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना की पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों को पकड़ा और गोंदा ट्रैफिक थाने भेज दिया। कोतवाली थानेदार श्यामानंद मंडल ने कहा कि अगर छात्रा द्वारा दोनों युवकों पर मामला दर्ज किया जाता है तो कार्रवाई की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleससमय पूरा करें मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य: अतिरिक्त सचिव
    Next Article एक जुलाई से चलेगा नये वोटरों को जोड़ने का अभियान
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पाकिस्तान को बेनकाब करने उतरी पीएम मोदी की टीम

    May 21, 2025

    पाकिस्तान-चीन-बांग्लादेश मिल कर बना रहे आतंक की नयी फैक्ट्री

    May 20, 2025

    भारत को अब आतंकी घुसपैठ से अलर्ट रहने की जरूरत

    May 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पाकिस्तान को बेनकाब करने उतरी पीएम मोदी की टीम
    • दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत
    • आद्रा मंडल में विकास कार्य के कारण तीन ट्रेनें प्रभावित
    • झारखंड में इस वर्ष समय से पूर्व दस्तक दे सकता है मॉनसून
    • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version