Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»रघुवर सरकार ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट बदलने का दु:साहस किया : नीतीश
    जमशेदपुर

    रघुवर सरकार ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट बदलने का दु:साहस किया : नीतीश

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 12, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जब बिहार पुनर्गठन विधेयक सदन में प्रस्तुत हुआ था, तो उन्होंने इसका समर्थन किया था। कारण था कि झारखंड के लोगों ने विकास के लिए अलग होने का निर्णय लिया था। उस वक्त झारखंड के लोगों के चेहरों पर खुशी थी, जबकि बिहारवासियों के चेहरे पर उदासी थी। आज रघुवर सरकार आदिवासी और मूलवासियों के सपनों को चकनाचूर कर रही है। झारखंड की विशेषता सीएनटी-एसपीटी एक्ट था। इस कानून के लिए हजारों लोगों ने जान की बाजी लगायी थी। इसके बाद कानून अस्तित्व में आया था। इस कानून को अब तक किसी भी मुख्ममंत्री ने छेड़ने की कोशिश नहीं की। रघुवर सरकार ने इसे बदलने का दु:साहस किया। आश्चर्य लगता है कि कैसे यहां के लोग इस सरकार को बर्दाश्त कर रहे हैं। वे रविवार को एग्रीको फुटबॉल मैदान में झारखंड विकास मोर्चा द्वारा आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
    नीतीश कुमार ने कहा कि झारखंड के आदिवासी और मूलवासी पूरी तरह कृषि पर निर्भर हैं। जल, जंगल, जमीन ही यहां की खासियत है, लेकिन सरकार उनके इन अधिकारों से भी वंचित करना चाहती है। अब तक के कार्यकाल में सरकार सिर्फ लोगों का हक छीनने के कार्य में ही व्यस्त रही है। उनका काम झारखंड के बुनियादी स्वरूप को बदलना रह गया है। जदयू हमेशा यहां के लोगों के साथ सरकार के विरोध में खड़ा रहेगा।

    शहर में सुबह छह बजे से नो इंट्री
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख बाबूलाल मरांडी के जमशेदपुर में कार्यक्रम को लेकर रविवार को शहर में नो इंट्री रही। नीतीश और बाबूलाल की सभा में शराबबंदी का मुद्दा भी उठा। 86 बस्तियों को मालिकाना हक, राज्य में शराबबंदी समेत अन्य मुद्दे पर सभा को सफल बनाने के लिए झाविमो ने पूरी ताकत झोंक दी थी, जिसका असर भी दिखा।

    बैनर-पोस्टर से पटा शहर
    शहर को झंडा-बैनर से पाटा गया था। सभास्थल पर 40 गुणा 26 फीट का भव्य मंच बनाया गया था। सभा में पूर्वी सिंहभूम के अलावा सरायकेला-खरसावां के कार्यकर्ता और आम लोग भी हजारों की संख्या में शामिल हुए। सभा को सफल बनाने के लिए जदयू भी झाविमो के साथ था। बाबूलाल मरांडी रविवार की सुबह दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से जमशेदपुर पहुंचे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की शाम सड़क मार्ग से पहुंचे। उनके साथ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो, राज्यसभा सांसद हरिवंश, सुरेश प्रसाद, शिवप्रसाद साहू, संतोष कुमार, सरोज सिंह, सुरेश साहू रांची से जमशेदपुर आये थे।
    नीतीश कुमार ने रविवार को गम्हरिया में जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो की माता खांदो देवी तथा पत्नी सुमन महतो से मिलकर उनका हाल जाना। इससे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छोटा गम्हरिया स्थित सांसद सुनील महतो की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

    इस दौरान कई जगहों पर उनका भवय स्वागत किया गया।

    लोगों की आवाज नहीं दबा सकते: बाबूलाल
    झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र में अधिक दिनों तक आवाज नहीं दबायी जा सकती है। लोगों में जो आक्रोश धीरे-धीरे पनप रहा है, उसे न सरकार सुन पा रही है और न सुनने की कोशिश कर रही है। यह आहट सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं है। राज्य में लगातार जो घटनाएं घट रही हैं, वह इसी आक्रोश का परिणाम है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचैंपियंस ट्रॉफी: जीत के बाद बोले कोहली, ‘यह हमारे लिए टूर्नामेंट में अब तक का सर्वश्रेष्ठ मैच’
    Next Article गरीबों को सम्मान और देश का मान पीएम के एजेंडे में : जयंत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    कार ने दुकान में मारी टक्कर, दो युवक घायल

    May 8, 2025

    वज्रपात से महिला और किशोरी की मौत

    May 8, 2025

    हर भारतीय को अपनी सेना पर गर्व : चंपाई सोरेन

    May 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में इंडिया गेट को खाली कराया गया, सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
    • पाकिस्तान का जम्मू, राजस्थान और पंजाब पर हमला:सुसाइड ड्रोन्स और मिसाइलें दागीं, S-400 ने सभी को मार गिराया; बॉर्डर इलाकों में ब्लैकआउट
    • देशभर में एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी एसएलपीसी जांच, तैनात किए जा रहे एयर मार्शल
    • पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया… प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्रालय ने बताया भारत ने क्यों लिया ये फैसला
    • राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version