Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»राज्य के सभी जलाशयों का होगा अध्ययन
    रांची

    राज्य के सभी जलाशयों का होगा अध्ययन

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 23, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने निर्देश दिया कि राज्य में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के जलाशयों पर अध्ययन कर एक रिपोर्ट तैयार करें, ताकि यह पता चले कि कितने मत्स्य बीज का उत्पादन तथा संचयन राज्य में किया जा सकता है। साथ ही इस कार्य में मत्स्य मित्रों की सेवा लें। वाटर बॉडी के लिए एक पोर्टल बनाया जाये, जिसमें सभी जलाशयों को एमआइएस इंट्री करें। सीएस गुरुवार को मत्स्य विभाग की समीक्षा कर रही थीं।

    अगले साल बनेगी 1000 हैचरी
    विभाग ने बताया कि आरकेवीवाइ द्वारा 120 हैचरी के निर्माण का प्रस्ताव है। साथ ही अगले वित्तीय वर्ष में 1000 नयी हैचरी के निर्माण के लिए स्थल चयन भी किया जा रहा है। विभाग ने बताया कि रिवर फिश फार्मिंग के तहत अब तक 2000 स्थानों का चयन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। बैठक में मुख्य रूप से सचिव कृषि, मत्स्य, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग पूजा सिंघल एवं निदेशक राजीव कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे ।

    सीएस ने कहा कि बंगाल पर मछली की निर्भरता को कम करने के लिए राष्ट्रीय खपत के अनुरूप मछली उत्पादन का लक्ष्य हो, ताकि राज्य के लोगों को पौष्टिक आहार के रूप में मछली उपलब्ध हो सके। निर्देश दिया कि मछली की क्वालिटी प्रोडक्शन पर विशेष ध्यान दिया जाये। विभाग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में सभी जिला मत्स्य पदाधिकारियों को 1500 करोड़ मछली बीज के उत्पादन, संचयन के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 869 करोड़ बीज का उत्पादन एवं संचयन का कार्य पूरा हो चुका है। साथ ही 10,000 मत्स्य बीज उत्पादकों के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 8059 मत्स्य बीज उत्पादकों को निबंधित एवं प्रशिक्षित किया जा चुका है। साथ ही तीन लाख मीट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी जिलों को लक्ष्य संसूचित किये जा चुके हैं।

    5 जुलाई तक करें मत्स्य मित्र-पालकों के खातों की आधार सीडिंग
    मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि मत्स्य पालकों, मित्रों को मछली पालन योजना से जोड़ें तथा सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाये। इसके लिए सभी मत्स्य मित्रों के खातों का आधार सीडिंग पांच जुलाई तक करायें। उन्होंने कहा कि सभी जिला मत्स्य कार्यालय में एमआइएस मैनेजर की नियुक्ति की जायेगी, ताकि डाटा इंट्री का कार्य पूर्ण किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपरिश्रमी-पराक्रमी भारत की पहचान सुनिश्चित होनी चाहिए
    Next Article कार्य नहीं करनेवाले पदाधिकारी बख्शे नहीं जायेंगे : राज पलिवार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    June 9, 2025

    झारखंड में गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

    June 9, 2025

    रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले
    • राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
    • भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र
    • बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया
    • झारखंड में गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version