Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राष्ट्रपति चुनाव: रामनाथ कोविंद के खिलाफ मीरा कुमार होंगी विपक्ष की उम्मीदवार
    Top Story

    राष्ट्रपति चुनाव: रामनाथ कोविंद के खिलाफ मीरा कुमार होंगी विपक्ष की उम्मीदवार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 22, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रपति पद के लिये संभावित साझा उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाने के लिये विपक्ष की अहम बैठक में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के नाम पर मुहर लग गई है। अब एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के खिलाफ कांग्रेस समेत 16 विपक्षी दलों ने मीरा कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद जब ने मीरा कुमार की उम्मीदवारी का ऐलान किया तो पत्रकारों ने उनसे नीतीश कुमार के फैसले के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

    यह बैठक कांग्रेस की अगुवाई में शरद पावर के आवास में हुई। इस बैठक में राष्ट्रपति पद के पांच उम्मीदवारों के नाम को लेकर चर्चा हुई। जिसमें पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार समेत सुशील कुमार शिंदे, गोपाल कृष्ण गांधी, प्रकाश अंबेडकर और बालाचंद्रे मुंगेकर के नाम शामिल थे। बैठक में सभी विपक्षी दलों ने मीरा कुमार के नाम पर सहमति जताई।

    जदयू के राजग के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने के फैसले के बाद कांग्रेस ने विपक्ष को एकजुट रखने का प्रयास तेज कर दिया है और उसके वरिष्ठ नेताओं ने कई विपक्षी दलों के नेताओं से इस बारे में चर्चा भी की। जदयू के राजग उम्मीदवार के समर्थन के अचानक लिये गये फैसले से विपक्ष की एकता में दरार साफ नजर आई क्योंकि पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार ही वह शख्स थे जिन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की साझा रणनीति की पहल की थी।

    सूत्रों का कहना है कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिये मुकाबला अब लगभग तय है क्योंकि अधिकतर विपक्षी दल इसे विचारधारा की लड़ाई मानते हैं जिसे लड़ा जाना चाहिए। एक वरिष्ठ वाम नेता ने कहा, इससे फर्क नहीं पड़ता की नतीजा क्या होगा, हम चुनाव लड़ेंगे। इस बात के लिए कोशिश की जा रही है कि एनसीपी भटके नहीं क्योंकि शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी ने 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव पर रणनीति बनाने के लिये आंतरिक बैठक भी की है।

    वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद और अहमद पटेल ने एनसीपी सुप्रीमो से उनके आवास पर मुलाकात की और माना जा रहा है कि इस दौरान चुनाव को लेकर विपक्ष की रणनीति पर उनसे चर्चा की। सूत्रों ने कहा कि माकपा नेता सीताराम येचुरी भी इस अनौपचारिक चर्चा का हिस्सा थे।

    राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद की जीत अब पक्की मानी जा रही है। मंगलवार को शिवसेना के समर्थन के बाद बुधवार को जेडीयू ने भी कोविंद को अपना समर्थन दे दिया है। जेडीयू की घोषणा के बाद बीजेपी की राह और आसान हो गई है। वहीं आरजेडी आगामी राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार पर फैसला आज लेगा। नीतीश कुमार के घर पर हुई पार्टी बैठक में एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का फैसला लिया।

    जेडीयू प्रवक्ता के सी त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने की घोषणा की है। त्यागी ने कहा कि राज्यपाल के रूप में रामनाथ कोविंद का कार्याकाल बेहतरीन रहा। उन्होंने शांति के साथ कामकाज किया और उनके कार्याकाल के दौरान कोई विवाद नहीं होने दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति चुनाव: नीतीश के फैसले पर लालू बोले, ये ऐतिहासिक गलती ना करें
    Next Article ICC और BCCI में सहमति: भारतीय बोर्ड को मिलेंगे 40 करोड़ 50 लाख डॉलर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस

    June 1, 2026

    उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग

    June 1, 2026

    ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल

    June 1, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
    • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
    • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
    • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
    • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version