Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सेना को कामयाबीः सेना ने कश्मीर घाटी में 4 दिनों में मार गिराए 13 आंतकी
    देश

    सेना को कामयाबीः सेना ने कश्मीर घाटी में 4 दिनों में मार गिराए 13 आंतकी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 10, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकियों की नापाक कोशिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षा बलों ने गुरेज सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंंकियों को भगा दिया। इस दौरान एक घुसपैठिया जवानों की फायरिंग में मारा गया। वहीं जवानों को घुसपैठिये के पास से एक हथियार भी बरामद भी हुआ। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। सेना की ओर से जारी किए एक बयान में कहा गया है कि भारतीय सुरक्षाबलों ने पिछले चार दिनों में 13 सशस्त्र घुसपैठिए मार गिराया है, घाटी में पाक द्वारा आतंक फैलाने के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा।

    जवानों पर फायरिंग

    वहीं जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला हुआ। अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया और उनकी गाड़ी पर फायरिंग की। फायरिंग काजीगुंड में हुई। इस दौरान एक कार सवार नागरिक घायल हो गया। आतंकी हमले में सुरक्षाबल के जवान सुरक्षित हैं। जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी फायरिंग की।

    इससे पहले सेना ने कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप पिछले तीन दिन में घुसपैठ की पांचवीं कोशिश को विफल करते हुए शुक्रवार को छह आतंकवादियों को मार गिराया। इसके साथ ही इस अवधि में मारे गए घुसपैठियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई।

    इस बारे में विवरण देते हुए सेना के अधिकारी ने बताया कि सीमा पार से घाटी में चुपके से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों की आवाजाही को सैनिकों ने देखा। इसके बाद उरी में गुरुवार से घुसपैठ-रोधी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान छह आतंकियों को मार गिराया गया। अधिकारी ने बताया कि सैनिकों ने घुसपैठियों को ललकारा, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान छह आतंकवादी मार गिराए गए।

    एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया था कि सैनिकों ने 24 घंटे के भीतर नियंत्रण रेखा के समीप कई सेक्टरों में सीमा पार से घुसपैठियों को भारत में भेजने की पाकिस्तानी सेना की कई कोशिशों को विफल कर दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान सात आतंकी मारे गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबापू को ‘चतुर बनिया’ कहने पर कांग्रेस के निशाने पर अमित शाह
    Next Article पाकिस्तान: बार-बार घुसपैठ नाकाम होने से बेचैन जनरल बाजवा फिर पहुंचे LoC
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगाः सेना प्रमुख

    July 26, 2025

    राहुल गांधी ने आणंद में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का किया उद्घाटन

    July 26, 2025

    केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और संजय सेठ ने द्रास में कारगिल युद्ध के शहीदों को किया नमन

    July 26, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
    • मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर हेमंत सरकार कर रही है धर्मांतरण बढ़ाने की तैयारी: अमर बाउरी
    • भारतीय गेंदबाज़ी की आलोचना के बीच मोर्ने मोर्कल ने चयन रणनीति का किया बचाव, कुलदीप यादव को लेकर दी सफाई
    • टिम डेविड की तूफानी सेंचुरी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज़ पर किया कब्जा
    • ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगाः सेना प्रमुख
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version