वाराणसी में गुरुवार को शर्मसार करने वाली घटना हुई। रोहिनयां क्षेत्र में एक समाजसेवी संस्था से जुड़कर कई सालों से काम करने वाली फ्रांस की एक उम्रदराज महिला मारपीट और दुष्कर्म की शिकार हो गई। संस्था का चौकीदार वारदात को अंजाम देकर फरार है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फांसिसी महिला ने सुबह पुलिस को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी इसके बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस आरेापी की तलाश कर रही है।

बताया गया कि फ्रांसिसी महिला 40 वर्षों से बनारस में रह रही थी। वह शूलटंकेश्वर में समाजसेवी संस्था किरण से जुड़कर समाजसेवा का काम कर रही थी। पहले अस्सी और अब शूलटंकेश्वर के पास श्रीगंगे रिसोर्ट में किराए पर रहती थी। उसकी सुरक्षा के लिए रखे गए मिजापुर चुनार निवासी चौकीदार ओमप्रकाश सिंह ने ही उसे शिकार बनाया।

चौकीदार की पिटाई में उसका सिर फट गया और शरीर पर कई गहरी चोटें भी आईं। वारदात के बाद विदेशी महिला को बेहोशी की अवस्था में छोड़कर चौकीदार फरार हो गया। सुबह महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद उसे महिला अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया गयाहै। महिला की उम्र लगभग 60 वर्ष से अधिक बतायी जा रही है।

घटना की जानकारी पर एसपीआरए, सीओ समेत थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं एसएसपी और डीएम कबीरचौरा अस्पताल पहुंचे, जहां पीड़िता का हाल लिया। महिला ने बताया कि बुधवार देर रात चौकीदार ओमप्रकाश जबरदस्ती कमरे में घुस आया था और उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की और दुराचार किया। महिला को इमरजेंसी में रखा गया है और उसका उपचार जारी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version