Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»AUSvENG: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को बाहर किया, बांग्लादेश सेमीफाइनल मे
    Top Story

    AUSvENG: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को बाहर किया, बांग्लादेश सेमीफाइनल मे

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 10, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मार्क वुड की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा बेन स्टोक्स के शतक की मदद से इंग्लैंड ने अपना विजय अभियान जारी रखकर यहां ग्रुप ए के बारिश से प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस पद्वति से 40 रन से हराकर उसे आईसीसी चैंपियन्स ट्राफी से बाहर का रास्ता दिखाया और साथ ही बांग्लादेश की सेमीफाइनल में जगह पक्की कर दी।

    टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए। ट्रेविस हेड ने सर्वाधिक नाबाद 71 रन बनाये जबकि सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच ने 68 और कप्तान स्टीव स्मिथ ने 56 रन की पारी खेली लेकिन शुरू में तेजी से रन बनाने के बावजूद उसकी टीम नौ विकेट पर 277 रन तक ही पहुंच पायी।

    इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज मार्क वुड ने दस ओवरों में 33 रन देकर चार विकेट लिये जो उनका वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। लेग स्पिनर आदिल राशिद ने 41 रन देकर चार विकेट हासिल किये।

    ग्रुप ए में अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके इंग्लैंड ने 278 रन के लक्ष्य के सामने तीन विकेट 35 रन पर गंवा दिये लेकिन इसके बाद स्टोक्स (नाबाद 102) और कप्तान इयोन मोर्गन (87) ने चौथे विकेट के लिए 159 रन जोड़े। जोस बटलर 29 रन बनाकर नाबाद रहे।

    इंग्लैंड ने जब 40.2 ओवर में चार विकेट पर 240 रन बनाए थे तभी मैच में दूसरी बार बारिश ने व्यवधान डाला। डकवर्थ लुईस पद्वति से तब बराबरी का स्कोर 204 रन था और इस तरह से इंग्लैंड लीग चरण में अपने तीनों मैच जीतने में सफल रहा।

    विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ पहले दोनों मैच बारिश की भेंट चढ़ गए थे और उसे ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना था। बांग्लादेश ने कल न्यूजीलैंड को हराया था और इस तरह से वह इस ग्रुप से दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंच गया।

    इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पारी की दूसरी गेंद पर ही जैसन राय (4) का विकेट गंवा दिया जिन्हें मिशेल स्टार्क ने पगबाधा आउट किया। जोश हेजलवुड ने अगले ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज अलेक्स हेल्स (0) को पवेलियन की राह दिखायी जिन्होंने ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर स्लिप में कैच थमाया। इस तेज गेंदबाज ने इसके बाद जो रूट (15) का कीमती विकेट लिया।

    हेजलवुड की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद रूट के बल्ले को चूमती हुई विकेटकीपर मैथ्यू वेड के दस्तानों में समा गयी जिससे स्कोर तीन विकेट पर 35 रन हो गया। इसके तुरंत बाद बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा।

    बारिश थमने के बाद मोर्गन और स्टोक्स ने रन वर्षा करके ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली मचा दी। मोर्गन ने खेल शुरू होने के तुरंत बाद ही स्टार्क पर दो चौके जड़कर अपने इरादे जतला दिए थे। उन्होंने हेजलवुड के लगातार ओवरों में दो छक्के लगाए जबकि स्टोक्स ने पैट कमिन्स पर तीन चौके जमाकर जल्द ही अपने स्कोर को गति दी।

    इन दोनों में पहले स्टोक्स ने ही पचासा पूरा किया। वह स्टार्क पर छक्का जड़कर 39 गेंदों में 50 रन के पार पहुंचे। मोर्गन अगले ओवर में 51 गेंदों पर इस मुकाम पर पहुंचे। स्मिथ ने एडम जंपा और ग्लेन मैक्सवेल के रूप में स्पिनरों को भी आजमाया लेकिन वे भी इन दोनों पर कोई असर नहीं डाल पाये।

    इन दोनों की साझेदारी आखिर में मोर्गन के रन आउट होने से टूटी जिन्होंने अपनी पारी में 81 गेंदें खेली तथा आठ चौके और पांच छक्के लगाये। उनका स्थान लेने के लिए आए बटलर ने अपनी अच्छी फार्म बरकरार रखी और कुछ करारे शाट जमाए। स्टोक्स ने जंपा पर चौका जड़कर अपने करियर तीसरा वनडे शतक पूरा किया लेकिन इसके बाद बारिश आ गई। स्टोक्स ने अपनी पारी में 109 गेंदें खेली तथा 13 चौके और दो छक्के लगाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक जुलाई से आइटी रिटर्न भरने के लिए जरूरी होगा आधार: सीबीडीटी
    Next Article 15 जून से बंद हो जायेगी धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

    June 3, 2025

    कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

    June 3, 2025

    रांची में पुलिसकर्मियों पर हमला, थाना प्रभारी समेत पुलिस जवान घायल

    June 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
    • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
    • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
    • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
    • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version