Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ICC और BCCI में सहमति: भारतीय बोर्ड को मिलेंगे 40 करोड़ 50 लाख डॉलर
    Top Story

    ICC और BCCI में सहमति: भारतीय बोर्ड को मिलेंगे 40 करोड़ 50 लाख डॉलर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 22, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चैंपियंस ट्रॉफी के पहले भारतीय क्रिकेट टीम का खेलना आखिरी समय तक तय नहीं हो सका था। ऐसा इसलिए क्योंकि बीसीसीआई और आईसीसी के बीच नए राजस्व बंटवारे मॉडल को लेकर आपस में ठनी बनी थी। फिलहाल बीसीसीआई ने अंत में भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान किया था। फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने के बाद राजस्व बंटवारा माडल को लेकर बीसीसीआई और आईसीसी में सहमति बन गई है। भारतीय बोर्ड को आईसीसी की ओर से 40 करोड़ 50 लाख डालर मिलेंगे।

    बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक जून से इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के लिये टीम की घोषणा नहीं की थी और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से पुराने बिग थ्री राजस्व मॉडल के तहत अपनी हिस्सेदारी मांग रहा था। भारतीय बोर्ड आईसीसी में बिग थ्री फामेर्ट में अपने पुराने राजस्व पर अड़ा हुआ है जिसकी स्थापना 2014 में की गयी थी।

    बीसीसीआई ने अतिरिक्त 10 करोड़ डालर का ठुकराया था प्रस्ताव
    नये राजस्व मॉडल के तहत बीसीसीआई को 29 करोड़ डॉलर की हिस्सेदारी की पेशकश की गयी थी लेकिन बीसीसीआई ने आईसीसी के पूर्ण सदस्यों को बताया कि वह अपनी 57 करोड़ डॉलर की हिस्सेदारी चाहता है जो पुराने राजस्व मॉडल में थी। आईसीसी के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने बीसीसीआई द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) के साथ बातचीत में भारतीय बोर्ड को अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर देने की पेशकश दी थी जिससे बीसीसीआई की हिस्सेदारी 40 करोड़ डॉलर पहुंच जाती। लेकिन बीसीसीआई ने इस पेशकश को ठुकरा दिया।

    यहां से शुरू हुई दिक्कत!
    आईसीसी ने चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड को 135 मिलियन अमेरिकी डॉलर का बजट दिया है, जबकि इसी साल भारत में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत को महज 45 मिलियन अमेरिकी डॉलर दिए गए थे। इसको लेकर बीसीसीआई और आईसीसी में ठनी हुई है। चैम्पियन्स ट्रॉफी 19 दिन का इवेंट है जिसमें 15 मैच खेले जाने हैं जबकि टी-20 वर्ल्ड कप 27 दिन चला था और इसमें कुल 58 मैच (35 मेंस और 23 महिला टीम के मैच) हुए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति चुनाव: रामनाथ कोविंद के खिलाफ मीरा कुमार होंगी विपक्ष की उम्मीदवार
    Next Article Bihar Board 10th Result 2017: नतीजे घोषित, जानें हर जिले में कितने पास और कितने फेल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    June 9, 2025

    भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

    June 9, 2025

    बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

    June 9, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
    • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
    • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
    • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
    • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version