एजेंसी
नयी दिल्ली। देशभर के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। राजस्थान के गंगानगर में तो शनिवार को अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया। देश में इस साल प्रचंड गर्मी की वजह से अब तक कम से कम 40 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी अगले तीन दिनों तक इस प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को प्रचंड गर्मी पड़ी। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, यूपी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तरी कर्नाटक, बिहार, झारखंड, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लू का कहर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
तेलंगाना में सबसे ज्यादा मौत
प्रचंड गर्मी की वजह से इस साल तेलंगाना में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। पिछले 23 दिनों में सूबे में गर्मी और लू से 21 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इसी तरह आंध्र प्रदेश में इस सीजन में तीन लोगों की लू लगने से मौत हुई है। इसके अलावा 433 लोग बीमार हुए हैं। दोनों राज्यों में 2015 में भीषण लू ने कहर ढाया था। तब अकेले आंध्र प्रदेश में लू लगने से 1369 लोगों की मौत हुई थी। इसी तरह तेलंगाना में 2015 में 541 लोगों की मौत हुई थी। वहां पिछले साल भी 27 लोगों की जान गयी थी।
महाराष्ट्र में अब तक 11 की मौत : महाराष्ट्र के भी ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version