नयी दिल्ली। नरेंद्र मोदी की सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने के बाद खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया। वह नयी दिल्ली स्थित संघ कार्यालय भी गये। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मिले। दूसरी ओर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर राज्य के कई मंत्रियों ने अर्जुन मुंडा को बधाई दी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी बधाई दी।
नयी दिल्ली में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, नगर विकास मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, महिला एवं बाल विकास मंत्री लुइस मरांडी, रांची के सांसद संजय सेठ, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बधाई दी। इसके अलावे रांची में मौजूद बीजेपी नेता शैलेंद्र सिंह, सरायकेला जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने भी बधाई दी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version