Mumbai: बॉलिवुड इडंस्ट्री से आए दिन मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की खबरें सामने आती रहती हैं। दोनों अक्सर एक साथ नजर आते रहते हैं। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर कॉमेंट करते रहते हैं।

अब मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘पांच स्टेप्स में पोनीटेल बनाना सीखें’। मलाइका अरोड़ा की इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने चुटकी लेते हुए कॉमेंट कर लिखा, ‘पांच फोटोज के बाद भी पोनीटेल नहीं बंधी’। इसके बाद मलाइका ने सिंपल सा जवाब दिया, अच्छा।

बताते चलें कि इस साल की शुरुआत में मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरें सामने आई थीं। वहीं, अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 1761 में हुई पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है जो अफगान और मराठाओं के बीच हुई थी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version