Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भारत ने अफगानिस्तान को हराया, शमी की हैटट्रिक
    Top Story

    भारत ने अफगानिस्तान को हराया, शमी की हैटट्रिक

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 23, 2019Updated:June 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : विश्व कप 2019 की पहली हैटट्रिक लगाने वाले मोहम्मद शमी की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने अफगानिस्तान को 11 रन से हराकर सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा दिए, लेकिन रसूखदार प्रतिद्वंद्वी के सामने जबरदस्त जुझारूपन दिखाने वाली अफगान टीम ने हारकर भी अपने प्रदर्शन से दिल जीत लिया। यह भारत की विश्व कप में 50वीं, जबकि इस वर्ल्ड कप में चौथी जीत है।

    मैच में अफगानिस्तान ने पहले बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सितारा बल्लेबाजों से सजी दो बार की चैंपियन भारतीय टीम को 8 विकेट पर 224 रन पर रोक दिया। इसके बाद अफगान टीम इस विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर करने की ओर बढ़ रही थी। लेकिन अंतिम दो ओवरों में मोहम्मद शमी और मैन ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह ने उसका यह सपना चकनाचूर कर दिया। आखरी गेंद बाकी रहते भारत ने अफगानिस्तान को 213 रन समेट दिया। इससे पहले अफगान टीम की ओर से गेंदबाजी में 33 रन देकर दो विकेट लेने वाले मोहम्मद नबी ने टीम के लिए सबसे अधिक 55 गेंद में 52 रन बनाए।

    आखिरी दो ओवर का रोमांच
    अफगानिस्तान को आखिरी दो ओवर में 21 रन चाहिए थे और नबी क्रीज पर थे। बुमराह ने 49वें ओवर में सिर्फ 5 रन दिए। इसके बाद शमी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर नबी ने चौका जड़ डाला। अगली गेंद पर कोई रन नहीं लिया और तीसरी गेंद पर हार्दिक पंड्या को कैच दे बैठे। आफताब आलम (0) और मुजीब उर रहमान (0) को आउट करके शमी ने अपनी हैटट्रिक और भारत की विश्व कप में 50वीं जीत पूरी की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचामा जमीन घोटाले का रिमोट कंट्रोल दुबई में!
    Next Article WC: ब्रैथवेट का शतक बेकार, न्यू जीलैंड जीता
    azad sipahi desk

      Related Posts

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025

      सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version