Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»लगता है सिस्टम फेल हो गया है: CM
    Top Story

    लगता है सिस्टम फेल हो गया है: CM

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 26, 2019Updated:June 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को पूरे तेवर में दिखे। मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में आयोजित सीधी बात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रामगढ़ की एक विधवा को पेंशन के लिए बार-बार दौड़ाने पर डीसी राजेश्वरी बी को खरी-खरी सुनायी। उन्होंने कहा कि जब पेंशन के लिए विधवा को मुख्यमंत्री से गुहार लगानी पड़ रही है, तो साफ है कि सिस्टम फेल हो गया है। उन्होंने कहा कि और जिलों में भी ऐसी स्थिति हो सकती है। उन्होंने कहा कि लगता है कि डीसी को काम से कुछ लेना-देना नहीं रह गया है। उन्हें सिर्फ वेतन से मतलब रह गया है।
    हर महीने आयोजित होनेवाले सीधी बात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुल 23 शिकायतें सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान किया। इस दौरान उन्होंने सख्त लहजे में अधिकारियों से कहा कि वे शासक नहीं, बल्कि सेवक बन कर काम करें। सीएम ने उपायुक्तों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक शनिवार को शाम चार से पांच बजे तक जिलों में समीक्षा बैठक करें। यह समीक्षा बैठक जनसंवाद मुख्यालय में होनेवाली साप्ताहिक समीक्षा की तर्ज पर की जाये। दरअसल सीएम जिलों से छोटे-छोटे मामले उन तक पहुंचने पर भड़क गये। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता कि प्रखंड, अनुमंडल और जिलास्तर पर पदाधिकारी काम नहीं कर रहे हैं।
    वृद्धा की शिकायत पर भड़का सीएम का गुस्सा
    सीएम के सामने रामगढ़ की 63 वर्षीय नारायणी मुखर्जी की शिकायत आयी। इसमें कहा गया था कि वृद्धा को 2014 से पेंशन नहीं मिल रही है। इस पर सीएम ने पेंशन का भुगतान एरियर के साथ 15 दिनों के भीतर करने का निर्देश दिया। साथ ही मामले में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी से शोकॉज पूछने का भी निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआजाद भारत के इतिहास का काला अध्याय
    Next Article WC: इंग्लैंड को हरा सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया
    azad sipahi desk

      Related Posts

      कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल

      May 13, 2025

      सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई

      May 13, 2025

      साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version