Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, April 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आयकर रिटर्न भरते समय किन चिजों का रखें ध्‍यान, ये है एक्‍सपर्ट की राय
    Breaking News

    आयकर रिटर्न भरते समय किन चिजों का रखें ध्‍यान, ये है एक्‍सपर्ट की राय

    azad sipahiBy azad sipahiJune 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली । केंद्रीय प्रत्‍यक्ष बोर्ड (सीबीडीटी) वित्त वर्ष 2019-20 का आयकर रिटर्न भरने के लिए फॉर्म को अधिसूचित कर दिया है। दरअसल आयकर विभाग ने कोविड-19 की महामारी और देशव्‍यापी लॉकडाउन की वजह से कई चीजों के लिए समय-सीमा में की गई वृद्धि का लाभ असेसीज को देने के लिए वित्त वर्ष 2019-20 के आयकर रिटर्न फॉर्म्स में संशोधन किए गए हैं। ऐेसे में रिटर्न दाखिल करते क्‍या सावधानी बरतनी चाहिए उसके बारे में फाइनेंशियल एक्‍सपर्ट से जानने की कोशिश करते हैं।

    हिन्‍दुस्‍थान समाचार से बातचीत में फाइनेंशियल एक्‍सपर्ट अमित रंजन ने सोमवार को कहा कि  ‘नए फॉर्म में अलग से एक टेबल दिया गया है, जिसमें वित्त वर्ष 2019-20 में टैक्स में छूट का लाभ पाने के लिए आप वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में बचत निवेश योजनाओं में किए गए निवेश की जानकारी दे सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि करदाताओं को वित्त वर्ष 2019-20 में अपनी कर देनदारी का आकलन करना चाहिए और 80C के तहत ज्‍यादा से ज्‍यादा लाभ लेने की कोशिश करनी चाहिए।’

    गौरतलब है कि सरकार ने बीते वित्त वर्ष 2019-20 का आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय-सीमा बढ़ाकर 30 नवंबर, 2020 कर दिया था। वहीं, सरकार ने एक वित्त वर्ष में बिजली बिल के रूप में एक लाख रुपये से अधिक का भुगतान करने वाले और चालू खाते में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि रखने वालों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरना अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा विदेश यात्रा पर 2 लाख रुपये से अधिक के खर्च की जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया है।

    अमित रंजन ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए करदाताओं को कुछ सहूलियतें भी दी हुई हैं। इस कड़ी में आयकर अधिनियम की धारा 80सी (एलआईसी, पीपीएफ, एनएससी इत्यादि), 80डी (मेडीक्लेम) और 80जी (दान) के तहत आयकर में छूट प्राप्त करने के लिए निवेश एवं भुगतान की मियाद को बढ़ाकर 30 जून, 2020 कर दिया है। इसका मतलब है कि आपके पास टैक्स सेविंग स्कीम्स में निवेश के लिए अब भी समय  है।

    आईटीआर के नए फॉर्म्‍स की कुछ डिटेल इस प्रकार है:-

    आईटीआर-1 सहज:- ये फॉर्म उन नागरिकों के लिए है, जिनकी कुल आय 50 लाख रुपये तक है, उन्हें सैलरी, एक हाउस प्रॉपर्टी और अन्य स्रोत जैसे ब्याज से आय होती है। इसके साथ ही कृषि आय 5 हजार रुपये तक है (उन व्यक्तियों के लिए नहीं, जो या तो किसी कंपनी में निदेशक है या जिसने गैरसूचीबद्ध इक्विटी शेयरों में निवेश किया हुआ है)।

    आईटीआर-2:- ये फॉर्म उन व्यक्तियों और एचयूएफएस (HUFs) के लिए है, जिन्हें बिजनेस या प्रोफेशन से हुए प्रॉफिट से आय नहीं होती है।

    आईटीआर-3:- ये फॉर्म उन व्यक्तियों और एचयूएफएस (HUFs) के लिए है, जिन्हें बिजनेस या प्रोफेशन से हुए प्रॉफिट से आय होती है।

    आईटीआर-4 सुगम:- ये फॉर्म उन व्यक्तियों, एचयूएफएस (HUFs) और फर्म्स (LLP के अलावा) के लिए है, जिन्हें भारत के नागरिक के निवासी के तौर पर 50 लाख रुपये तक की कुल आय होती है और जिन्हें ऐसे बिजनेस तथा प्रोफेशन से आय होती है, जो सेक्शन 44एडी, 44एडीए या 44एई के तहत कंप्यूटेड हैं।

    आईटीआर-5:- ये फॉर्म व्यक्ति, एचयूएफ (HUF), कंपनी, आईटीआर-7 फॉर्म भरने वाले लोगों से अलग व्यक्तियों के लिए है।

    आईटीआर-6:- ये फॉर्म सेक्शन 11 के तहत एग्‍जंप्‍शन क्लेम करने वाली कंपनियों से अलग कंपनियों के लिए है।

    आईटीआर-7:- ये फॉर्म कंपनियों समेत उन व्यक्तियों के लिए है, जिन्हें केवल 139(4ए) या 139(4बी) या 139(4सी) या 139(4डी) के तहत रिटर्न फर्निश करने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्‍स में 900 अंकों की उछाल
    Next Article कमाई के चक्कर में संक्रमण के करीब पहुंच रहे ई-रिक्शा व टेंपो चालक
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली गिरावट

      April 17, 2026

      शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

      April 17, 2026

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में कमजोरी का रुख

      April 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version