Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»आरआईएल वक्‍त से पहले हो गई कर्ज मुक्‍त, 58 दिन में जुटाया 168818 करोड़: मुकेश अंबानी
    बिजनेस

    आरआईएल वक्‍त से पहले हो गई कर्ज मुक्‍त, 58 दिन में जुटाया 168818 करोड़: मुकेश अंबानी

    sonu kumarBy sonu kumarJune 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लि‍मिटेड (आरआईएल) ने मार्च 2021 से पहले नेट डेट फ्री यानी कर्जमुक्‍त होने का लक्ष्‍य हासिल कर लिया है। आरआईएल के चेयरमैन और देश के सबसे अमीर शख्‍स मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को समय से पहले कर्जमुक्‍त होने का ऐलान किया। उन्‍होंने कहा कि उनकी कंपनी ने पिछले 58 दिनों में 1,68,818 करोड़ रुपये जुटाए हैं। रिलायंस ने ये रकम राईट इश्यू और डिजिटल शाखा में निवेश के जरिए ये राशि जुटाए हैं।

    मुकेश अंबानी ने कहा कि मुझे ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने शेयरधारकों से जो वादा किया था वो पूरा हो गया है। उन्‍होंने कहा कि ये वादा हमने 31 मार्च 2021 के अपने तय कार्यक्रम से पहले ही पूरा कर रिलायंस को कर्ज मुक्‍त कर दिया है। आरआईएल चेयरमैन ने कहा कि अब कंपनी और उसकी नेट संपत्ति पर कोई कर्ज नहीं है।

    गौरतलब है कि देश के ऑयल मार्केट से लेकर टेलीकॉम सेक्टर तक में दखल रखने वाली कंपनी आरआईएल ने 31 मार्च, 2021 तक कर्जमुक्त होने का लक्ष्य रखा था। पिछले कुछ हफ्तों में कंपनी ने 53,124.20 करोड़ रुपये राइट्स इश्यू के जरिए जुटाए हैं। वहीं, अपने डिजिटल सर्विस जियो प्‍लेटफॉर्म्‍स में हुए विदेश निवेशा के जरिए 1.6 लाख करोड़ रुपये जुटाया है।

    उल्‍लेखनीय है कि आरआईएल के पिछली एजीएम में मुकेश अंबानी ने 31 मार्च 2021 तक रिलायंस को कर्ज मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा था। लेकिन कंपनी ने 9 महीने पहले ही ये उपलब्धि हासिल कर ली है। वहीं, मुकेश अंबानी के इस बयान के बाद रिलायंस के शेयर में तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1.43 फीसदी उछलकर 1679.75 पर पहुंच गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेहरादून से दिल्लीः अब फ्लाइट से महंगा हुआ वॉल्वो बस का सफर
    Next Article 50 साल के हुए गांधी परिवार के वारिस राहुल
    sonu kumar

      Related Posts

      लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 10, 2025

      शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 10, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजार में तेजी का माहौल

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version