Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पूंजीपतियों को समर्पित रहा मोदी- 2 सरकार का एक साल : झामुम
    झारखंड

    पूंजीपतियों को समर्पित रहा मोदी- 2 सरकार का एक साल : झामुम

    sonu kumarBy sonu kumarJune 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा है कि मोदी-2 सरकार का एक वर्ष पूरी तरह पूंजीपतियों को समर्पित रहा। सरकार ने कोरोना संकट में देश के मजदूरों को भगवान भरोसे छोड़ दिया, जिससे उनकी मौतें हुई।
    झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता डॉ तनुज खत्री ने शनिवार को कहा कि कोरोना संकट का इस्तेमाल सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों का कर्जा माफ करने के लिए किया। सरकार ने 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज का सब्जबाग देश को दिखाया, लेकिन यह राहत पैकेज नहीं कर्जा पैकेज निकला।
    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नाकामियां अब देश के सामने आ रही है। पार्टी चाहे जितना झूठ बोले और अपने कार्यों का बखान करे पर सच्चाई यही है कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है।
          तनुज ने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आयी है, तब से इसका पूरा ध्यान भावनात्मक मुद्दों में देश को उलझाकर सरकारी संस्थाओं के निजीकरण का रहा। इसका परिणाम पूरा देश भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि  लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के नाम पर उनकी जीविका छीनी जा रही है।
     कोरोना संकट में बेतरतीब तरीके से देश में लॉक डाउन करके मोदी सरकार ने जहां मजदूरों की परेशानी बढ़ायी, वहीं श्रम कानूनों में संशोधन करने उनके अधिकारों पर कुठाराघात किया। उनके काम के घंटे आठ से बढ़ाकर बारह किये। सरकार के अचानक लॉक डाउन घोषित किये जाने से 12 करोड़ से अधिक लोगों ने अपनी जीविका खो दी। इनमें से नौ करोड़ से अधिक छोटे कारोबारी और मजदूर हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरेल भवन में कोरोना का 13वां मामला आया सामने, 8 को किया होम क्वॉरेंटाइन
    Next Article लॉकडाउन में बुरी तरह पिट गया खादी का सीजन, करोड़ों के नीचे कारोबारी, फिर भी उम्मीद बरकरार
    sonu kumar

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version