Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कोरोना के कुल 3599 मरीज
    देश

    पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में कोरोना के कुल 3599 मरीज

    sonu kumarBy sonu kumarJune 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी। देश के पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में भी कोरोना ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। हालांकि पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में कोरोना की उपस्थिति काफी देर से हुई है। आरंभ में पूर्वोत्तर में मरीजों की संख्या बेहद कम थी, ऐसे में माना जाने लगा था कि पूर्वोत्तर के राज्य इस महामारी से बच गए हैं लेकिन अब लग रहा है कि पूर्वोत्तर के राज्य भी उसी तरह से प्रभावित हैं, जैसा देश के अन्य राज्य।

    राज्य में जैसे-जैसे दूसरे राज्यों से प्रवासियों का आगमन शुरू हुआ यहां भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने लगा। सबसे अधिक मामले असम में सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर त्रिपुरा राज्य है।

    पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 331 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह मरीजों की कुल संख्या 3599 हो गई है, जिसमें से 875 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 139 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं, जबकि 2707 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में चल रहे इलाज चल रहा है। वहीं पांच मरीजों की मौत हो चुकी है और तीन मरीज पूर्वोत्तर से बाहर जा चुके है।

    असम में 230 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह राज्य में कुल मरीजों की संख्या 2474 है, जबकि 627 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 117 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 1840 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 04 मरीजों की मौत तथा 03 राज्य से बाहर चले गए हैं।

    त्रिपुरा में 55 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 749 हो गई है। जबकि, 173 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 567 मरीजों का इलाज चल रहा।

    मणिपुर में 25 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 157 हो गई है, वहीं 52 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं, पिछले 24 घंटे के दौरान 14 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 105 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों इलाज चल रहा है।

    नगालैंड में 13 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 107 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 08 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। 99 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

    अरुणाचल प्रदेश में 02 नये कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। मरीजों की कुल संख्या 48 हो गई है। वहीं 01 मरीज स्वस्थ्य हो गया है। 47 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

    मेघालय पिछले 24 घंटे के दौरान कोई नये मरीज सामने नहीं आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 33 है। जिसमें से 13 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। जिसमें 19 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि, 01 मरीज की मौत हो चुकी है।

    मिजोरम में 02 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 24 हो गई है। जबकि, 01 मरीज स्वस्थ्य हो चुका है। वहीं 23 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    सिक्किम में 04 नये संक्रमित मरीज क शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 07 हो गई है। 07 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर उपराष्ट्रपति ने किसानों को किया नमन
    Next Article प्रवासियों का दर्द : पंखे में बैठने वाले कुदाल लेकर लिख रहे हैं पर्यावरण संरक्षण की गाथा
    sonu kumar

      Related Posts

      भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी

      May 29, 2025

      मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात

      May 28, 2025

      कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version