Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अमित शाह आठ जून को बंगाल के कार्यकर्ताओं संग करेंगे वर्चुअल मीटिंग
    Breaking News

    अमित शाह आठ जून को बंगाल के कार्यकर्ताओं संग करेंगे वर्चुअल मीटिंग

    azad sipahiBy azad sipahiJune 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    कोलकाता । पश्चिम बंगाल में हिंसक हालात को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आठ जून को सुबह 11 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में भी मंच बनेगा और सभा भी होगी। इस मीटिंग में इंटरनेट लिंक के माध्यम से भाजपा के लगभग 1000 पदाधिकारी जुड़े होंगे जो सवाल भी पूछ सकेंगे।
    प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण पहले की तरह मैदान में सभा करना संभव नहीं है। इस कारण सोशल मीडिया व इंटरनेट का इस्तेमाल कर सभा की जायेगी। केंद्रीय गृह मंत्री आठ जून को सुबह 11 बजे वर्चुअल मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में भी मंच बनेगा और सभा होगी। इस मीटिंग में इंटरनेट लिंक के माध्यम से भाजपा के लगभग 1000 पदाधिकारी जुड़े होंगे। वे सवाल भी पूछ पायेंगे। इसके अतिरिक्त 1000 अन्य क्षेत्रों के लोग लिंक से जुड़ेंगे, हालांकि वे सवाल नहीं पूछ पायेंगे।
    उन्होंने कहा कि वर्चुअल मीटिंग से प्रदेश के ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जोड़ा जायेगा। शाह के अतिरक्त इस मीटिंग को अन्य नेता भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया है। इस तरह की बैठकों के माध्यम से मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। शाह की वर्चुअल मीटिंग काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि हाल में उन्होंने एक साक्षात्कार में दावा किया है कि अगले साल बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। इसके साथ ही उन्होंने बंगाल में राजनीतिक हिंसा की संस्कृति पर भी चिंता जतायी थी। शाह ने साफ कहा था कि बंगाल एक सीमावर्ती राज्य है और देश की सुरक्षा की दृष्टि से भी बंगाल में भाजपा का शासन जरूरी है।
    उल्लेखनीय है कि अमित शाह के ही भाजपा अध्यक्ष रहते पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने 18 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। 2021 में विधानसभा का चुनाव है और उसके पहले लॉकडाउन खत्म होते ही बंगाल की नगर पालिकाओं में चुनाव होंगे। ऐसे में शाह की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगेंद की चमक बनाए रखने के लिए लार के विकल्प की जरूरत : बुमराह
    Next Article बिहार में रोज नए रिकॉर्ड बना रहा कोरोना
    azad sipahi

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version