Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पुलिस अफसर और कोयला तस्करों के गठजोड़ मामले में बड़ा खुलासा
    Jharkhand Top News

    पुलिस अफसर और कोयला तस्करों के गठजोड़ मामले में बड़ा खुलासा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 4, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। कभी सिल्वर स्क्रीन पर दिखनेवाले पात्र की तरह झारखंड पुलिस की कार्रवाई अब सवालों के घेरे में है। यदि आरोप सही है, तो कुछ अफसरों के कारण पुलिस महकमे पर से विश्वास उठ सकता है। धनबाद के चर्चित गांजा प्लॉट कांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इससे जुड़े हर चेहरे बेनकाब हो रहे हैं। सीआइडी की जांच जिस दिशा में बढ़ी है, उसमें कोयला तस्करों और कुछ पुलिस अफसरों के गठजोड़ का खुलासा होना लगभग तय है।
    आसनसोल के इसीएल कर्मचारी चिंरजीत घोष तस्करों के लिए रोड़ा बना था। उसे सबक सिखाने के लिए जो तरीके अपनाये गये, वे झारखंड पुलिस की पूरी कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हैं। अब कुछ पुलिस अधिकारी दूध और पानी को अलग करने में जुट गये हैं। चिरंजीत को इस फर्जी मामले में जेल भेजने के लिए तस्करों ने कुछ पुलिस अधिकारियों को एक करोड़ रुपये दिये। यह रकम चंदे से जुटायी गयी थी। चिरंजीत घोष और उसके लोग वैसे ट्रकों को बाहर नहीं जाने दे रहे थे, जिन पर अनुमति से अधिक कोयला लदा होता था। इसके बाद उसे फर्जी केस में फंसा कर जेल भेजने की योजना तैयार की गयी थी, जिसमें झारखंड के कुछ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
    पूछताछ जारी
    इस मामले में निरसा के तत्कालीन थानेदार, तत्कालीन एसएसपी के संपर्क सूत्र दो लोग नीरज तिवारी और रवि ठाकुर, पीड़ित चिरंजीत घोष और धनबाद के राजू से पूछताछ हो चुकी है। आरोप के मुताबिक धनबाद केपूर्व एसएसपी कौशल किशोर ने घोष और राजू को जेल भेजने के लिए थानेदार को एमएमएस से निर्देश भेजा था।
    पूछताछ में यह स्पष्ट हो गया है कि जिस वाहन में 39 किलो गांजा बरामद करने का दावा निरसा पुलिस ने किया था, वह गाड़ी घोष की नहीं थी। प्लांट करने वाले लोगों ने उसे भाड़े पर लिया था। सीआइडी उस वाहन के ड्राइवर को खोज रही है। ड्राइवर का बयान इस पूरे मामले की कलई खोलने के लिए काफी होगा।
    महगामा के मामले में भी पूछताछ : सीआइडी गोड्डा के महगामा थाने में दर्ज गांजा प्लॉट कांड के दूसरे मामले से जुड़े लोगों और पुलिस अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है। महगामा में भी एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें चिरंजीत घोष को गिरफ्तार करने की तैयारी थी।
    डीएसपी ने स्वीकारा, एसएसपी की सूचना पर हुई थी कार्रवाई : निरसा के डीएसपी ने घटना के तुरंत बाद मीडिया से बातचीत की थी। उससे संबंधित वीडियो जांच कर रहे अधिकारियों को मिल गया है। इसमें डीएसपी ने स्वीकार किया है कि पूरी कार्रवाई एसएसपी की सूचना पर की गयी थी।
    एसएसपी का बयान महत्वपूर्ण : इस मामले में तत्कालीन एसएसपी कौैशल किशोर का बयान महत्वपूर्ण है। उनसे पूछताछ के लिए सीआइडी नोटिस जारी करनेवाली है। इस मामले में निरसा के डीएसपी से एक राउंड की पूछताछ हो चुकी है।
    तैयारी थी 164 में बयान की : हद तो तब हो गयी, जब धनबाद पुलिस ने इस मामले में संजू सिंह और राजीव राय का बयान 164 के तहत दर्ज करने की तैयारी कर ली थी। उस समय न्यायाधीश ने तकनीकी कारणों से बयान दर्ज करने से इनकार कर दिया था।

    Big disclosure in the alliance between police officers and coal smugglers
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामकृपाल कंस्ट्रक्शन ने नक्सलियों को लेवी दी
    Next Article अधिकारी समिति के सभापति को नहीं देते तवज्जो
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version